भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का नया अलबम ‘छोटकी ननदी रे’ आज रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस गाने को आज सुबह रिलीज किया गया था। पवन के इस गाने को लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। यह गाना सास और ननद के बीच के खूबसूरत रिश्ते का कंवर्सेसन है।
पवन सिंह द्वारा गाये गाना ‘छोटकी ननदी रे’ का लिरिक्स विनय बिहारी ने दिया है, जो खुद इंडस्ट्री के दिग्गज लिरिसिस्ट हैं। दरअसल यह गाना लोकगीत फॉर्म में हैं। पवन सिंह की आवाज ने इस गाने में और निखार लाने का काम किया है। इसमें छोटू राउत का शानदार संगीत भी है। कुछ मिलाकर देखें तो यह एक बेहतरीन ढ़ंग से बनाया गया गाना है, जो महिलाओं के बीच भी खूब फेमस हो रहा है।







