भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर एक बार फिर से कलाकार पवन सिंह का रंग जोर शोर से चढ़ने लगा है, क्योंकि उनका एक और होली गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। गाना है ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।
पवन सिंह ने गाना ‘लहे लहे रंगब सलवरवा’ आरोही भारद्वाज के साथ डूएट गया है, वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन के साथ डिंपल सिंह नजर आयी हैं। इस गाने का लिरिक्स अरूण बिहारी ने तैयार किया है। म्यूजिक छोटे बाबा (बासही) का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं और कोरियोग्राफी राहुल यादव व ऋतिक ने की है।







