भोजपुरी सिंगर – एक्टर रितेश पांडेय का नया गाना आज ‘पत्नी की कथा और व्यथा -घंटी’ आज रिलीज हो गया है. ‘पत्नी की कथा और व्यथा- घंटी’ गाने का थीम एक तिलकधारी पुरोहित और उनकी धर्मपत्नी की कथा व व्यथा पर आधारित है।
इसमें रितेश पांडेय खुद पुरोहित के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी की रूप में नीलम गिरी की केमेस्ट्री बेहद आकर्षक है.‘पत्नी की कथा और व्यथा-घंटी’ के रिलीज के बाद रितेश ने कहा कि यह गाना हमने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया है।
बता दें कि अभी उनकी फिल्म डोली रिलीज को तैयार है, जिसमें वो अक्षरा सिंह के साथ नजर आने वाले हैं, जबकि हाल ही में रितेश ने दो फिल्म ‘प्रजातंत्र’ और ‘दंगा’ काजल राघवानी के साथ साइन की है.







