Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    ‘हिमेश के दिल से’ लॉन्च करने के लिए हैं तैयार; इंडियन आइडल सेंसेशन, सवाई भट्ट भी आएँगे साथ नजर

    ShagunBy ShagunJuly 3, 2021 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    हिमेश रेशमिया ने निश्चित रूप से इंडस्ट्री में म्यूजिक मेस्ट्रो के रूप में अपनी पोजिशन को सुपरहिट की लिस्ट के साथ मजबूत किया है, जिसमें हाल ही में उनका एल्बम सुरूर 2021 और मूड्स विद मेलोडीज भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुपरहिट मशीन ने अब लेबल से अपने तीसरे एल्बम, हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ को लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका टाइटल ‘हिमेश के दिल से’ है और उनके फैंस इसके बारे में जानने को बेहद उत्सुक हैं।

    दो ब्लॉकबस्टर एल्बम्स, सुरूर 2021 और मूड्स विद मेलोडीज़ को लॉन्च करने के बाद, तीसरा एल्बम- हिमेश के दिल से, के पहले सॉन्ग की शुरुआत टैलेंटेड इंडियन आइडल सिंगर सवाई भट्ट के साथ होगी।

    सुरूर 2021 के टाइटल ट्रैक ने रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 55 मिलियन व्यूज और 11 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स को पार कर लिया, जबकि तेरे बगैर ने लॉन्च के तुरंत बाद 12 मिलियन व्यूज पार कर लिए। हमेशा ही नए टैलेंट्स निखारने के लिए पहचाने जाने वाले, हिमेश ने ‘तेरे बगैर’ में पवनदीप और अरुणिता को लॉन्च किया था और अब ‘हिमेश के दिल से’ के पहले सॉन्ग में सवाई भट्ट निश्चित रूप से सफलता के नए पायदान पर पहुँच चुके हैं। इंडियन आइडल से सवाई भट्ट के बाहर होने ने काफी चर्चा पैदा कर दी है, क्योंकि सिंगर में अपार संभावनाएं और जीवंत आवाज है, जिसने लाखों म्यूजिक लवर्स के दिलों को छूआ है। सवाई के बाहर होने पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा सहित दुनियाभर के फैंस ने अपनी राय व्यक्त की। शो के दौरान, हिमेश रेशमिया ने सवाई को बड़ा ब्रेक देने का वादा किया और अब अपने वादे को पूरा करते हुए, रॉकस्टार मशीन ने सवाई के लिए एक सुंदर मेलोडी बनाई है।

    अपने तीसरे एल्बम, ‘हिमेश के दिल से’ पर हिमेश रेशमिया कहते हैं, “सुरूर 2021 और मूड्स विद मेलोडीज की अपार सफलता के बाद, मुझे लगा कि एक नया एल्बम जरूरी है। ‘हिमेश के दिल से’ एक ऐसा एल्बम होगा, जिसमें सवाई भट्ट और भविष्य की ऐसी कई होनहार प्रतिभाओं को स्थान दिया गया है। इस एल्बम का फोकस निश्चित रूप से मेलोडी, सिंगर की आवाज और उस खिंचाव पर है, जो सभी म्यूजिक लवर्स को एक अनोखी डोर में बाँध देगा, मैं वादा करता हूँ। धुन समृद्ध और राग आधारित होगी, जो आम आदमी के आनंद के लिए बेमिसाल होगी। मेरे लेटेस्ट ट्रैक्स पर रिएक्शन निश्चित रूप से ऑडियंस की राय को दर्शाती है और इस युग में धुन की समृद्ध वापसी हुई है, जो लम्बे समय तक म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसर करेगी।”

    Shagun

    Keep Reading

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading