विवाह के मौसम में गानों का महत्व भी खूब होता है। ऐसे में विजय लक्ष्मी म्यूजिक के बैनर तले बना एक विशुद्ध और पारंपरिक हिंदी विवाह गीत ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी हो चुका है, जो अब वायरल हो रहा है। गाने को सिंगर रवि चोपड़ा ने गाया है। लिरिक्स और म्यूजिक भी रवि चोपड़ा का है। गाने को अब तक 267,878 व्यूज मिल चुके हैं।
दरअसल यह गाना श्रोताओं के लिए कई मायने में खास है। गाना दिल को छू लेने वाला है और इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद संजीदा है।
‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगे’ के म्यूजिक वीडियो को रंजीत कुमार सिंह ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने बताया कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद भी आने वाली है। गाने के एडिटर प्रशांत कुमार सिंह हैं।