3 पॉवर-पैक्ड एपिसोड्स के बाद, ‘इंडी हैं हम: सीजन 2’ की होस्ट तुलसी कुमार, पलक मुछाल की प्रेरक कहानी से ऑडियंस के लिए लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इसमें अपने संघर्षों को उजागर किया, सामाजिक उत्थान का समर्थन किया और समकालीन समय में इंडिपेंडेंट म्यूजिक के सिनेरियो के बारे में भी बताया।
‘इंडी हैं हम: सीजन 2’ मुख्य रूप से इंडी आर्टिस्ट्स को समूचे राष्ट्र में प्रोत्साहित करता है। आने वाले एपिसोड में तुलसी कुमार को एक विशेष बैंड के साथ बातचीत करते हुए भी देखा जाएगा। मेघधनुष नाम के इस बैंड को विशुद्ध रूप से एक सिंगल बॉन्ड और म्यूजिक के प्रति जुनून के लिए बनाया गया है। मेलों और त्यौहारों की भूमि से ताल्लुक रखने वाले मेघधनुश, रॉक के साथ गुजराती फोक म्यूजिक के संयोजन की अपनी कहानी बयान करेंगे।

सिंगर पलक मुछाल का परिचय देने के लिए वर्सेटाइल आर्टिस्ट तुलसी कुमार ने ‘कभी यादों में’ के अनप्लग्ड वर्शन को गाकर एक मीठे नोट से एपिसोड की शुरुआत की। पलक मुछाल ने मेघधनुष के कार्य की बेहद सराहना की और अंततः सभी के साथ अपनी जर्नी शेयर की। तुलसी कुमार ने पलक के साथ यह चर्चा भी की, कि म्यूजिक के क्षेत्र में इंटरनेट ढेर सारे बदलाव लेकर आ रहा है और अंत में, एपिसोड में आपको एक एक्साइटिंग गेम भी देखने को मिलेगा।
तुलसी कुमार कहती हैं, “टैलेंटेड पलक मुछाल के साथ चैटिंग करना बेहद अद्भुत था। हमने जाना कि हमारे बीच बहुत कुछ चीजें समान हैं। जैसे कि उन्होंने छह साल की छोटी उम्र में ही म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था और मैंने भी इसी उम्र में म्यूजिक सीखने की शुरुआत की। वे सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करती हैं और यह गर्व की बात है कि म्यूजिक इतना आगे पहुंच गया है और महत्वपूर्ण कारणों में योगदान दे रहा है। यह मेरे परिवार से भी संबंधित है क्योंकि मैं भी कई वर्षों से समाज में योगदान दे रही हूँ। पापा ने कई चैरिटीज के लिए गंभीर रूप से काम किया है। यही वजह है कि बहुत छोटी उम्र से ही दान करना हमारी आदत हो गई है, और यह आदत हमारे अंदर समाहित हो चुकी है। यह एक छोटा-सा हिस्सा है, जिसके माध्यम से हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।”







