मुंबई: भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा और प्रसिद्ध गायिका मधुश्री ने मूनव्हाइट फिल्म्स के बैनर तले बने युवा कलाकार सुहर्ष राज के पहले म्यूजिक वीडियो ‘काफिर दीवाना’ का शानदार लॉन्च किया। रेड बल्ब स्टूडियो में आयोजित इस भव्य इवेंट में मौजूद मेहमानों ने सुहर्ष की गायकी और एक्टिंग को खूब सराहा।गीत के बोल बॉलीवुड के मशहूर लिरिसिस्ट कुमार ने लिखे हैं, जबकि संगीत, कहानी और निर्देशन देवाशीष सरगम (राज) का है। निर्माण शिप्रा राज और प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित सुवाषित राज ने किया।
मूनव्हाइट फिल्म्स के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लॉन्च में संगीतकार विवेक प्रकाश भी शिरकत कर रहे थे, और सुहर्ष ने अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अनूप जलोटा ने कहा, “बहुत कम कलाकारों में इतनी मधुर आवाज और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस होती है। सुहर्ष का अभिनय शानदार है। वे चॉकलेटी हीरो और दाढ़ी वाले लुक दोनों में कमाल के लग रहे हैं. हम उन्हें छोटे बच्चन कह सकते हैं। उनके परिवार से मेरे गहरे नाते हैं, और देवाशीष के घर नया सितारा चमक रहा है।”
मधुश्री ने सराहना करते हुए कहा, “डेब्यू प्रोजेक्ट में इतनी मेहनत और प्रतिभा दुर्लभ है। सुहर्ष की गायकी और एक्टिंग बेजोड़ हैं। उनके दादा-पिता का आशीर्वाद और पारिवारिक विरासत झलक रही है। यह गाना किसी फिल्मी हिट जैसा लगता है।”
डायरेक्टर देवाशीष सरगम राज ने अनूप जलोटा, मधुश्री और कुमार का धन्यवाद किया। उन्होंने गाने की थीम बताते हुए कहा, “काफिर का मतलब है खुदा को न मानने वाला, लेकिन हमारा हीरो अपनी प्रेमिका को खुदा मानकर दीवाना है। आगे क्या होता है, यह वीडियो देखकर पता चलेगा।”
सुहर्ष राज ने कहा, “बचपन से गायकी और अभिनय का जुनून है। पापा देवाशीष सरगम राज से सीखा। इस चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट को उनके मार्गदर्शन में पूरा किया। दर्शकों का रिस्पॉन्स देख अभिभूत हूं।” इवेंट में एसबीआई सिक्योरिटीज के एमडी दीपक कुमार लल्ला और महाराष्ट्र टूरिज्म के योगेश भी उपस्थित रहे। पंडित सुवाषित राज ने सुहर्ष को नया सितारा बताया।
बता दें, देवाशीष सरगम राज मूनव्हाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आयोजक हैं, जहां अनूप जलोटा जैसे सितारे मुख्य अतिथि रहते हैं।







