वाशिंगटन, 16 नवंबर। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने कहा है कि म्यांम्मार के सुरक्षाबलों ने सैन्य अभियान के दौरान रोहिंग्या महिलाओं और लड़कियों से सामूहिक रेप किया। इस अभियान के दौरान सैकड़ों रोहिंग्या मुसलमानों को सीमा पार करके बांग्लादेश भागना पड़ा। यह मानवता के खिलाफ अपराध हैं। बलात्कार पीड़िताओं, सहायता संगठनों और बांग्लादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों के साक्षात्कार पर आधारित इस रिपोर्ट में बड़ी संख्या में रोहिंग्या महिलाओं के साथ बलात्कार की जानकारी मिलती है।
29 बलात्कार पीड़िताओं के साक्षात्कार के आधार पर कहा गया है कि एक को छोड़कर सभी से दो या उससे ज्यादा लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आठ मामलों में महिलाओं और लड़कियों ने पांच या उससे अधिक सैनिकों द्वारा बलात्कार किए जाने की बात कही। महिलाओं ने अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों, पति और माता-पिता की हत्या होती देखी।






