फिल्म के प्रमोशन को 18 – 19 मई को पटना में होंगे खेसारीलाल यादव
एक्टर खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘मेरे नैना तेरे नैना’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। यह फिल्म आगामी 2 जून को देशभर में रिलीज़ होगी। फिल्म रहस्यमयी प्रेम कहानी पर आधारित है। निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव हैं जबकि निर्माता राकेश डांग और दीपक सिम्हल हैं। फिल्म की रिलीज के प्रोसेस में हैं। जोधा अकबर में सलीम की भूमिका से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता रवि भाटिया, इस फिल्म में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आएंगे। नदिया के पार के बाद इस तरह की यह फिल्म पहली है, जो अवधी भाषा में है और जिसे हिंदी के दर्शक भी आसानी से समझ सकते हैं।

फिल्म को लेकर निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म की कहानी के बारे में पहले से बताना सही नहीं होगा। लेकिन इतना तय है कि यह फिल्म मनोरंजन के एक अलग ही लेवल पर ले जाने वाली फिल्म है, जिसमें दर्शक अंत तक एक रहस्य से जुड़े रहेंगे।

Link : https://youtu.be/VPF5efKOdJ4
आपको बता दें कि फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, नीना चीमा, रितु शर्मा, निशिकांत दीक्षित और चुन्नू मेहरा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म की सह निर्माता अमृता शाहदेव व मधुकर वर्मा, लेखक लाल विजय शाहदेव व केदार धारवाडकर हैं। छायांकन अजीत सिंह ने किया है। संगीत सुरज, कृष्णा बेदर्दी व ओम झा का है। संकलन नुरेन अंसारी-अखिलेश सिंह और गीत प्यारे लाल यादव व कृष्णा बेदर्दी का का है।






