नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 120 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 09 अप्रैल 2020 वेबसाइट : https://nalcoindia.com
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी, पद:120 (अनारक्षितः51) योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से न्यूनतम 65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 7 इसके साथ ही गेट परीक्षा-2020 का वैध स्कोर होना चाहिए। आयुसीमाः अधिकतम 30 वर्ष। आवेदन शुल्कः श्रेणियों के अनुसार 100 से 500 रुपये तक। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। चयन प्रक्रिया : गेट स्कोर और शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
कोचीन शिपयार्ड में 58 पदों पर रिक्तियां:
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने सेफ्टी असिस्टेंट और फायरमैन के कुल 58 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्यताः मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं पास हो। साथ ही फायर/सेफ्टी में डिप्लोमा हो। वेतन: 22100 से 23400 रुपये। आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष। आवेदन शुल्क: 100 रुपये। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2020 www.cochinshipyard.com
ऑफिस असिस्टेंट समेत 9 पदों पर मौके
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने ऑफिस असिस्टेंट, लाइब्रेरियन और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल नौ पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। योग्यताः पदों के अनुसार दसवीं पास हो अथवा ग्रेजुएट या बीलिब डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष। वेतनमानः पदों के अनुसार। आवेदन शुल्क देय नहीं। डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2020 https://greentribunal.gov.in/
सूचना: कृपया अपनी तरफ से पूरी जाँच पड़ताल करने के बाद ही आवेदन करें।








1 Comment
i love this perfect post