Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    प्रो.राज बिसारिया, रजा मुराद, रूमी जाफरी सहित 17 को नौशाद सम्मान

    ShagunBy ShagunMay 22, 2022 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622

    मुम्बई का नाटक ‘परछाइयां’ याद ताजा करेगा साहिर की, उपमुख्यमंत्री करेंगे डा. निकहत के संग्रह ‘यादों का मौसम’ का विमोचन

    लखनऊ, 22 मई। मशहूर शायर साहिर लुधियानवी के जन्म शताब्दी वर्ष के संदर्भ में नौशाद संगीत डेवलपमेण्ट सोसायटी की ओर से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को भावनात्मक रूप से मंच पर सहेजने वाली उत्कृष्ट संगीतमय नाट्य प्रस्तुति ‘परछाइयां’ का मंचन राजधानी में होगा। यहां 27 मई की शाम संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग से मुम्बई के लेखक-निर्देशक सुहैल वारसी के इस नाटक के मंचन के साथ विशिष्ट योगदान के लिए संगीतकार नौशाद की स्मृति में दिये जाने वाले प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।

    सोसायटी के अध्यक्ष अतहर नबी ने बताया कि नाट्य मंचन से पहले शाम साढ़े पांच बजे मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोककुमार राय रंगनिर्देशक पद्मश्री राज बिसारिया, अभिनेता रजा मुराद, निर्देशक रूमी जाफरी, शायर हसन कमाल, गायिका मालती जोशी फाजली, लेखक-गीतकार एएम तुराज, शायर डा.जुबैर फारूक, अभिनेता मोहम्मद इदरीस, लेखक-रंगनिर्देशक सलीम आरिफ, रूसी भाषा विशेषज्ञ प्रो.साबिरा हबीब, लेखक-रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, रंगकर्मी गोपाल सिन्हा, रंगकर्मी प्रदीप श्रीवास्तव, कलाविद् डा.त्रिनेत्र बाजपेयी, लखनवी इतिहासविद् नवाब जाफर मीर अबदुल्ला, रंगकर्मी प्रेमशंकर भारती और पत्रकार ब्रजेश मिश्र को दसवें ‘नौशाद सम्मान-2022’ से अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न इत्यादि देकर अलंकृत करेंगे।

    इस अवसर पर मशहूर शायरा डा.नसीम निकहत के शायरी संग्रह ‘यादों का मौसम’ और डा.त्रिनेत्र बाजपेयी की अंशुला बाजपेयी के साथ लिखी अंग्रेजी पुस्तक ‘दि अनफॉरगेटेबल’ का विमोचन भी अतिथिगण करेंगे। इससे पहले यह सम्मान संगीतकार खय्याम, संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी, अभिनेत्री हेमामालिनी, पद्मश्री प्रो.आसिफा ज़मानी, विलायत जाफरी, रंगकर्मी पुनीत अस्थाना, कला समीक्षक राजवीर रतन, लेखक जितेन्द्र मित्तल आदि को दिया जा चुका है।

    उन्होंने बताया कि कोरोना काल में पिछले वर्ष पड़े साहिर जन्म शताब्दी वर्ष के हमारी संस्थाओं के संयोजित कार्यक्रम कुछ हुए तो अनिश्चय की स्थिति में अधूरे रह गये। वो सुबह कभी तो आएगी, जिन्हें नाज है हिन्द पर वो कहां हैं, ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है जैसे अनेक कालजयी नज्म व गीत रचने वाले साहिर लुधियानवी को उनके शताब्दी वर्ष में उनकी जिंदगी पर लेखक-निर्देशक सुहैल अख्तर वारसी द्वारा मुम्बई के कलाकारों द्वारा तैयार संगीतमय नाटक ‘परछाइयां’ का प्रदर्शन भी 27 मई की शाम संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे हाल में रंगप्रेमी प्रेक्षकों के समक्ष होगा।

    मुम्बई के फिल्मी सितारों से सजी यादगार सांगीतिक रंग प्रस्तुतियों में से एक इस नाटक में अभिनेता टाम आल्टर भी साहिर का किरदार निभा चुके हैं। निश्चित ही यह प्रस्तुति लखनऊ के रंगप्रेमियों को आनन्दित तो करेगी ही, साहिर लुधियानवी को भी सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading