Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जब बारह लाख के सरकारी फंड से मिल गया एक गरीब पत्रकार को जीवन

    By March 17, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    ..इसलिए तीन साल बेमिसाल

     

    योगी सरकार के तीन साल कितने बेमिसाल थे यहां इस बात की समीक्षा नहीं कर रहे हैं। लेकिन पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारो़ के वेलफेयर के लिए सरकार और संवाददाता समिति के योगदान की एक मिसाल के साथ सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर शुभकामनाएं। उ.प्र.राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के भी लगभग दो वर्ष पूरे होने वाले हैं और समिति का कार्यकाल भी एक माह बाद समाप्त हो रहा है। इसलिए संवाददाता समिति की एक विशेष उपलब्धि की भी सराहना।

    ये सच है कि अस्ल पत्रकार के तेवर आलोचनात्मक ही होते हैं। किसी भी सत्ता या ताक़त की तारीफों के पुल बांधना पत्रकारिता का काम नहीं है, किंतु दाल में नमक बराबर ही सही कलम को कभी सकारात्मक नज़रिये की तरफ भी बढ़ना चाहिए।

    कुछ लोगों की धारणा है कि मैं सरकारों और पत्रकार संगठनों के ख़िलाफ ज़हर उगलता हूं, हांलाकि मेरा मानना है कि सत्ता या किसी भी ताकत के आलोचनात्मक पहलुओं को मुखरित करना पत्रकारिता का दायित्व है, और दुनियां-जहान पर उंगलियां उठाने वाली पत्रकारिता के पेशे की कमियां भी उजागर हो। इसलिए अपने गिरेबां में झांकते हुए कथित बड़े पत्रकारों की कथित दलाली…. कथित छोटे पत्रकारों की खाने पर कथित लूटमार…. गंदी और स्वार्थ की राजनीति वाली पत्रकारों की संगठनबाजी पर सवाल उठाते हैं।

    लेकिन आज एक पत्रकार मित्र की खैरियत जानकर भोलेनाथ वाला विष पी लेने का मन है। जो संसार भर के शहद और अमृत जैसा है।

    मित्र की खैरियत की खुशी के अहसास ने अहसास दिलाया कि कि ये झूठ है कि सरकार पत्रकारों के दर्द का अहसास नहीं कर रही है। ये भी झूठ है कि उ.प्र.मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति और उसके पदाधिकारियों ने कुछ भी बेहतर काम नहीं किया। झूठ तो ये भी है कि कोई अखबार छोटा बड़ा होता है। कभी कभी जो कारनामा बेनाम, संघर्षशील और कम संसाधन वाले अखबार दिखा देते हैं वो बड़े-बड़े ब्रांड अखबार नहीं दिखा पाते।

    करीब पच्चीस वर्षों से अधिक समय से आधा दर्जन से ज्यादा जाने पहचाने अखबारों से जुड़े लिखाड़ और ईमानदार पत्रकार राकेश मिश्रा की प्रेस मान्यता खत्म हो गई थी। ये जिस ‘प्रभात अखबार में काम कर रहे थे उसका प्रसार कम होने के तकनीकी कारणों से इनकी प्रेस मान्यता बरकरार नहीं रह पायी। फिर पत्रकार मनोज मिश्रा ने इस जुझारू पत्रकार को अपने अखबार से मान्यता दिलवा दी।

    दुर्भाग्य से पत्रकार राकेश मिश्रा को मेजर ब्रेन स्ट्रोक पड़ा और डाक्टरों ने साफ कह दिया कि 95% इनके बचने की उम्मीद नहीं है। फिर उन्हें पीजीआई ले जाया गया जहां ये पूरे दो महीने वैंटीलेटर पर रहे। क्योंकि उ.प्र.मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति अपने अथक प्रयासों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए पीजीआई में निशुल्क इलाज करवाने का जीओ बहुत पहले ही करवा चुकी थी। इसलिए राकेश मिश्रा का बारह लाख के सरकारी खर्चे पर बेहतरीन इलाज हुआ। और इस तरह एक ईमानदार और गरीब पत्रकर की ज़िन्दगी बच गई।

    एक पत्रकार मित्र का जीवन बचाने के लिए धन्यवाद योगी सरकार।
    शुक्रिया उ.प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति।

    • नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading