दर्शको द्वारा सराहने पर भावुक हुए निर्देशक प्रमोद शास्त्री
5 मार्च यानी शुक्रवार को मुम्बई के अंधेरी वेस्ट स्थित नवरंग सिनेमा में सालों बाद बड़े पैमाने पर फिल्मी सितारों की खूब चहल – पहल देखी गईं। मौका था निर्देशक प्रमोद शास्त्री और अरविंद अकेला कल्लू की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का ग्रैंड प्रीमियर का। इस मौके बार कोविड के बाद पहली बार नवरंग सिनेमा में निर्देशक प्रमोद शास्त्री के अथक प्रयास से फिल्मी सितारों का जमावड़ा हुआ, जहां फ़िल्म को लेकर खूब बातें हुई और सबों ने जमकर मस्ती भी की।

इस मौके पर प्रमोद शास्त्री ने कहा कि हमारी फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने अ/U सर्टिफिकेट है, जो हमारे लिए प्रोत्साहन था और अब आज दर्शकों ने भी फ़िल्म को पसंद किया है। भोजपुरी सिनेमा के कई जानकार, बुद्धिजीवी और पत्रकारों ने हमारी फ़िल्म देखी है। सबों को फ़िल्म पसन्द आयी है। यह हमारे लिए बेहद सकारात्मक रुझान है।
आपको बता दें कि ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ मुम्बई और गुजरात में तो रिलीज हो चुकी है, लेकिन बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में यह फिल्म अगले हफ्ते यानी 12 मार्च को दस्तक देगी। 12 मार्च को ही इस फिल्म को यूपी, दिल्ली और पंजाब में भी रिलीज किया जायेगा फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं।







