लखनऊ 27 सितम्बर। ‘जीवन में स्वच्छता का महत्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, घनुआसांड मोहनलालगंज लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रथम द्रितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छा़त्रों को पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्र्रम के दौरान श्री आरपी भारती उप कमांडेट 11वीं वाहिनी ने बताया कि एनडीआरएफ टीम अगले एक वर्श तक इसी प्रकार के कार्यक्रम इस विद्यालय में आयोजित करती रहेगी जैसे आपदा प्रबन्घन प्रषिक्षण प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण खेलकूद वाद विवाद प्रतियोगिता अनुशासन इत्यादि क्रार्यक्रम आयोजित करते रहेंगें साथ ही विधालय की साफ सफाई सम्बन्धी सहायता भी प्रदान करेंगें।
कार्यक्रम की शुरूआत भाषण प्रतियोगिता के साथ हुई तथा अन्त में विद्यालय में ही वृक्षारोपण करवाया गया साथ ही विद्यालय के छा़त्रों को वृक्षारोपण व स्वच्छता के महत्व पर भी विस्तत व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाघ्यापक श्री राकेश कुमार यादव ने पूरे विद्यालय का भ्रमण कराया एंव छात्र छात्राओं द्धारा तैयार किये गये सांईस माॅंडल एंव कलाक़तियों की प्रर्दशनी का अवलोकन करवाया एनडीआरएफ टीम के उप कमांडेंट श्री आरपी भारती द्धारा विद्यालय के प्रधानाघ्यापक को साफ सफाई सम्बन्धी समाग्री का गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किया इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा 200 छात्र छात्रायें मौजूद रहे।







