लखनऊ, 19 जुलाई : भोजपुरी सिनेमा की नई सनसनी अपर्णा मलिक ने ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड 2025 में फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों और समीक्षकों की खूब वाहवाही बटोरी। निर्माता प्रदीप सिंह और निर्देशक प्रवीण गुदरी की इस फिल्म में अपर्णा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया, जो सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देती है।
अवॉर्ड ग्रहण करते हुए अपर्णा ने कहा –

“यह मेरी मेहनत, टीम के भरोसे और दर्शकों के प्यार की जीत है। मैं चाहती हूँ कि मेरा काम छोटे शहरों की लड़कियों के लिए प्रेरणा बने।” उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में बदलते महिला किरदारों की सराहना करते हुए अपनी भूमिका को करियर की मजबूत शुरुआत बताया।
‘सास बहू की पंचायत’ महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित एक संवेदनशील कहानी है, जो सामाजिक बदलाव को रेखांकित करती है। अपर्णा का यह सम्मान भोजपुरी सिनेमा में नई प्रतिभा और नए विमर्श की शुरुआत का प्रतीक है।







