मुंबई: प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘द राजा साहब’ का उत्साह चरम पर है। पिछले महीने संजय दत्त और मालविका मोहनन के दमदार लुक ने फैंस का ध्यान खींचा था, और अब निधि अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी कर तहलका मचा दिया।
पोस्टर में निधि अग्रवाल का लुक बेहद आकर्षक और रहस्यमय है। वह सफेद लेस के घूंघट में लिपटी, दीयों की सौम्य रोशनी में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उनकी मासूम मुस्कान और चारों ओर जलते दीयों का प्रकाश पोस्टर को एक अलौकिक और जादुई अहसास देता है। इस शांत और पवित्र छवि के पीछे फिल्म की हॉरर-फैंटेसी की गहरी कहानी की झलक भी छिपी है।
मारुति के निर्देशन में बनी और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित यह फिल्म पहले ही सुर्खियों में है। थमन एस के जोरदार संगीत और प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल व बोमन ईरानी की शानदार स्टारकास्ट के साथ, ‘द राजा साहब’ पांच भाषाओं (हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़) में दर्शकों के सामने आएगी।







