मुंबई: उम्र महज 20 साल, लेकिन टैलेंट ऐसा कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी मुड़कर देखें! जेन-ज़ेड की सेंसेशन प्रगति नागपाल ने अपना नया सिंगल ‘इशारे’ रिलीज़ कर दिया है और ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सारेगामा के बैनर तले आया यह ट्रैक पहले दिन से ही ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है।
गाने में प्रगति की मदभरी आवाज़ के साथ अभिनेता करण जोतवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री स्क्रीन पर जादू बिखेर रही है। म्यूज़िक कंपोज़र हितेन का संगीत और लेजेंड्री गायक-लिरिसिस्ट शान के बोल मिलकर ‘इशारे’ को एक परफेक्ट रोमांटिक-पार्टी एंथम बना रहे हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं – “ये गाना तो सीधे दिल में उतर गया!” और “प्रगति दीदी ने तो कमाल कर दिया!”

खास बात ये कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में लाल कालीन पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रगति इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बता रही हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “करण, शान सर और हितेन सर के साथ काम करना सपने जैसा था। ये गाना मेरे करियर का सबसे खूबसूरत तोहफा है।”
पहले ही “पहला नशा 2.0”, “छड़ेया” और “यार मिला वे” जैसे सुपरहिट गाने देने वाली प्रगति अब यूट्यूब फाउंड्री आर्टिस्ट और हिमेश रेशमिया के कैप मेनिया टूर का भी हिस्सा हैं। फैंस का मानना है कि बहुत जल्द वो नई जनरेशन की पॉप क्वीन बनने वाली हैं।’
फ़िलहाल इशारे’ अभी यूट्यूब और सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।





