क्रोमा ओडियन में आरओजी शोडाउन का आयोजन, 60 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
नई दिल्ली, 27 सितंबर 2025: भारत के प्रमुख गेमिंग ब्रांड एसुस रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) ने क्रोमा के ओडियन, कनॉट प्लेस स्टोर में ‘आरओजी शोडाउन’ का भव्य आयोजन किया। यह श्रृंखला युवा गेमर्स को प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स से जोड़ने और भारत के गेमिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस संस्करण में वैलोरेंट (2v2 फॉर्मेट) पर फोकस रहा, जो युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। टूर्नामेंट में 120 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और 60 टीमों ने हिस्सा लिया। लाइव दर्शकों ने तालियों और उत्साह से माहौल को और रोमांचक बना दिया।

विजेताओं को ₹35,000 का पुरस्कार मिला, जबकि उपविजेताओं को ₹15,000 प्राप्त हुए। विजेता श्री संभव सिंह और श्री तुषार सिंह बने, जबकि उपविजेता श्री सुरश और श्री अमन सिंह असवाल रहे। इस तिमाही में 24 सफल शोडाउन हो चुके हैं, जिनमें छह लार्ज फॉर्मेट रीटेल (एलएफआर) स्टोर शामिल हैं। आरओजी आगे भी ऐसे आयोजनों से ई-स्पोर्ट्स और रीटेल को जोड़ता रहेगा।
एसुस और क्रोमा का सहयोग, गेमिंग को करियर पाथ बनाने की दिशा में कदम
एसुस इंडिया के एलएफआर मैनेजर परेश कपाड़िया ने कहा, “आरओजी शोडाउन से हम गेमिंग प्रेमियों को प्रतिभा दिखाने का मौका दे रहे हैं और ई-स्पोर्ट्स के लिए मजबूत समुदाय बना रहे हैं। क्रोमा जैसे पार्टनर स्टोर में आयोजन से उपभोक्ता आरओजी डिवाइस की क्षमता का अनुभव कर पाते हैं। यह भारत के गेमिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कदम है।”
क्रोमा के प्रवक्ता ने कहा, “भारत में गेमिंग उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। ओडियन स्टोर में यह आयोजन ग्राहकों को रोमांचक अनुभव देता है। गेमिंग अब युवाओं के लिए करियर और लगन का माध्यम बन गया है। एसुस आरओजी के साथ मिलकर हम अत्याधुनिक तकनीक और ई-स्पोर्ट्स को सुलभ बना रहे हैं।”






