Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»कांग्रेस पार्टी

    इन्दिरा जी ने दलितों, शोषितों, वंचितों की हमेशा बात की: पीएल पुनिया

    By September 18, 2017 कांग्रेस पार्टी No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531

    स्व. श्रीमती इन्दिरा गाँधी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित

    लखनऊ 18 सितम्बर। भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गाँधी जी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में विभिन्न 10 स्थानों पर वृहद रूप से इन्दिरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सेमिनारों का आयोजन किये जाने के तहत आज जनपद झांसी के कुंज वाटिका, कानपुर रोड, झांसी में जन्मशताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया गया। समारोह का संचालन पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया।
    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम में हजारों उत्साही कार्यकर्ताओं एवं जनता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उप्र श्री गुलामनबी आजाद नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद, श्री पीएल पुनिया सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य एवं श्री जितिन प्रसाद, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उप्र श्री जुबेर खान ने प्रमुख रूप से सम्बोधित करते हुए इन्दिरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
    प्रवक्ता ने बताया कि समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने झांसी की धरती को नमन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई को याद किया और श्रीमती इन्दिरा गांधी जी और झांसी की रानी का जन्मदिन एक होने और उनके द्वारा देश के प्रति किये गये महान योगदान से प्रेरणा लेने एवं आम जनमानस तक पहुंचाने का आवाहन किया।
    समारोह को सम्बोधित करते हुए अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उप्र श्री गुलाम नबी आजाद ने स्व. इन्दिरा गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद किया तथा उनके साथ बिताये हुए वक्त को याद किया। श्री आजाद ने बताया कि कश्मीर के बारे में और कश्मीर के चिनार के पेड़ों के बारे में जितना ज्ञान इन्दिरा जी को था उतना कम लोगों को होता है। उन्होने बताया कि स्व. गांधी 4 या 5 नवम्बर 1984 को कश्मीर जा रही थीं लेकिन उससे पहले ही 31अक्टूबर को वह शहीद हो गयीं।
    इस मौके पर इन्दिरा जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को सांसद श्री पीएल पुनिया जी ने याद किया तथा अपने सेवाकाल के समय झांसी में नियुक्त होने के दौरान का कार्यकाल याद किया। उन्होने कहा कि इन्दिरा जी ने दलितों, शोषितों, वंचितों की हमेशा बात की तथा उनके हितों के लिए सदैव सजग रहीं।

    क्या योगी जी गोरखपुर और फर्रूखाबाद में मासूमों की हुई हत्या अपनी उपलब्धियों में गिनायेंगे: सत्यदेव त्रिपाठी

    लखनऊ 18 सितम्बर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने श्वेतपत्र जारी कर पिछले पन्द्रह वर्ष की सरकारों पर आरोपों की बौछार की है। शायद श्री योगी जी यह भूल गये हैं कि प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप काम न करने के कारण पिछली सरकारों की पार्टियों को जनता ने स्वयं सजा दी है जिसका परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी और श्री योगी सत्ता में मौजूद हैं।

    प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने आज मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये गये श्वेतपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री योगी ने कहा है कि दो दिन बाद वह 6 माह की अपनी उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे, योगी जी कृपया 6 महीने में ध्वस्त कानून व्यवस्था के बारे में भी बताने का कष्ट करेंगे। क्या योगी जी बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर में मासूम बच्चों तथा फर्रूखाबाद में मासूमों की हुई हत्या पर अपनी उपलब्धियों में गिनायेंगे। क्या योगी जी अपनी उपलब्धियों में प्रदेश की जनता को बतायेंगे कि कितने बेरोजगार युवाओं को काम देने में सफल हुए? क्या योगी जी को यह पता है कि जिस कर्जमाफी का ढिंढोरा पीटकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं योगी जी ने प्रदेश के किसानों के बीच वादा किया था कि कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा किन्तु काफी दिनों बाद जो कर्ज माफ किया गया उसकी राशि 9 रूपये, 15 रूपये और 100 रूपये हैं क्या इसी कर्जमाफी का बयान करके किसानों को गुमराह नहीं किया गया?
    श्री त्रिपाठी ने प्रश्न किया है कि दो दिन बाद अपनी सरकार की जिन उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखना चाहते हैं क्या उनमें कहीं भी किसी भी बिन्दु पर उन्होने सफलता हासिल की है।

    अल्पसंख्यक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त

    लखनऊ 18 सितम्बर। कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा तथा अल्पसंख्यक समाज के लेागों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं लखनऊ मण्डल प्रभारी श्री मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी को उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने श्री सिद्दीकी को विभाग का प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
    यह जानकारी देते हुए हाजी सिराज मेंहदी ने बताया कि इसी प्रकार श्री मोहम्मद मकसूद अंसारी को अल्पसंख्यक विभाग का स्टेट कोआर्डिनेटर एवं श्री फहद अब्बासी को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

    श्री मेंहदी ने बताया कि उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वह संगठन को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक विभाग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस संगठन से जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    Keep Reading

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Ruckus over bringing a dog into Parliament: Renuka Sahni's sharp taunt, "The real ones who are biting are sitting inside!"

    संसद में कुत्ता लाने पर बवाल: रेणुका साहनी का तीखा तंज, “असली काटने वाले तो अंदर ही बैठे हैं!”

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    कांग्रेस में सुधार की बातें तो अच्छी लेकिन उन्हें लागू नहीं करते !

    इंडिया गठबंधन के बीच कोई है …

    बसपा की कार्यप्रणाली ने आज बहुजन समाज को हताशा और निराशा के अंधेरे में पहुंचा दिया: उदित राज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading