- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया हिंद सुराज एवं आरपीआई (ए) के प्रदेश कार्यालय उद्धाटन, रवि के पटवा बनाये गए बिहार प्रभारी, धूमधाम से मनाई गई झलकारीबाई जयंती
- आरपीआई (ए) में हुआ दलित स्वराज पार्टी का विलय
पटना, 23 नवंबर 2019 : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय रामदास अठावले ने आज राजधानी पटना के एग्जीवीशन रोड स्थित गगन अपार्टमेंट में हिंद सुराज एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के बिहार प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने रवि के पटवा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का बिहार प्रभारी भी बनाया। इस मौके पर झलकारीबाई जयंती समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होते हुए श्री अठावले ने देश के लिए झलकारीबाई के वीरता पर चर्चा की। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) में दलित स्वराज पार्टी का विलय भी श्री अठावले के समक्ष आज हो गया। इसकी घोषणा दलित स्वराज पार्टी की अध्यक्ष विजयश्री प्रसाद ने की।
जहां-जहां अन्याय हो रहा है, वहां – वहां आवाज उठाने की जरूरत है:
इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री श्री अठावले ने कहा कि बाबा साहब के विज़न को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है, क्योंकि जब बाबा साहब का वीजन मजबूत होगा, तभी देश और बिहार भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज हम सबों को मिलकर जहां-जहां अन्याय हो रहा है, वहां – वहां आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक संगठन हिंद सुराज और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का यह पहला कार्यक्रम है, जो छोटा है, लेकिन यह बड़ी बात है। लेकिन हमारा लक्ष्य गांधी मैदान में एक बड़े कार्यक्रम करने का है, जहां प्रदेश के कोने – कोने से आने वाले लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधन किया जायेगा। हमारी पार्टी गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के साथ अगर जरूरत पड़ी तो जरूरतममंद ब्राह्मनों को भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को न्याय मिलना चाहिए।
वहीं, बिहार प्रभारी रवि के पटवा ने केंद्रीय मंत्री श्री अठावले का आभार व्यक्त करते हुए आगामी बिहार विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव में हम पूरी मजबूती से उतरेंगे, जिसकी तैयारी हम आज शुरू कर रहे हैं।
इस मौके पर आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार वर्मा, हिंदी फिल्मकार कुमार आदर्श, दलित स्वराज पार्टी की अध्यक्ष विजयश्री प्रसाद, बॉलीवुड प्रोड्यूसर अंजु आर पटवा, मिथिला विवि के पूर्व कुलपति आर के झा, रिटा. आईएएस शिवाजी चौपाल सह संयोजक उदय कुमार तांति, प्रियंका झा, छात्र नेता मिथिला यूनिवर्सिटी विजय गुप्ता, सुरेंद्र यादव,पवन कुमार,गोपाल पाठक,लक्षमण प्रसाद,दिनकर शाही,राजीव रंजन,महेश दास,रेखा रंजन,शत्रुधन कमार,इन्दिरा कुमारी,शशीचनदर झा आदि लोग मौजूद रहे।






