Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    स्वर्ग और नर्क का दरवाज़ा

    ShagunBy ShagunDecember 27, 2024 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 306

    एक युवक था । वह बंदूक और तलवार चलाना सीख रहा था। इसलिए वह यदा-कदा जंगल जाकर खरगोश, लोमड़ी और पक्षियों आदि का शिकार करता। शिकार करते-करते उसे यह घमंड हो गया कि उसके जैसा निशानेबाज़ कोई नहीं है और उसके जैसा कोई तलवार चलाने वाला। आगे चलकर वह इतना घमंडी हो गया कि किसी बड़े के प्रति शिष्टाचार भी भूल गया ।

    उसके गांव के बाहर कुटिया में एक संत रहते थे। वह एक दिन उनके पास पहुंचा। न उन्हें प्रणाम किया और न ही अपना परिचय दिया। सीधे उनके सामने पड़े आसन पर बैठ गया और कहने लगा, लोग बेकार में स्वर्ग-नरक में विश्वास करते हैं? संत ने उससे पूछा, तुम तलवार साथ में क्यों रखते हो?

    उसने कहा, मुझे सेना में भर्ती होना है, कर्नल बनना है। इस पर संत ने कहा, तुम्हारे जैसे लोग सेना में भर्ती किए जाते हैं? पहले अपनी शक्ल शीशे में जाकर देख लो।

    यह सुनते ही युवक गुस्से में आ गया और उसने म्यान से तलवार निकाल ली। तब संत ने फिर कहा, वाह ! तुम्हारी तलवार भी कैसी है? इससे तुम किसी भी बहादुर आदमी का सामना नहीं कर सकते, क्यों कि वीरों की तलवार की चमक कुछ और ही होती है।

    फिर तो युवक गुस्से से आग-बबूला हो गया और संत को मारने के लिए झपटा। तब संत ने शांत स्वर से कहा, अब तुम्हारे लिए नरक का दरवाज़ा खुल गया।

    यह सुनते ही युवक की अक्ल खुल गई और उसने तलवार म्यान में रख ली। अब वह सर झुककर संत के सामने खड़ा था और अपराधी जैसा भाव दिखा रहा था। इस पर संत ने कहा, अब तुम्हारे लिए स्वर्ग का दरवाज़ा खुल गया।

    Shagun

    Keep Reading

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    तंबाकू की पत्तियाँ घोंसले में क्यों रखता है बाज पक्षी? प्रकृति का अनोखा इंसेक्टिसाइड!

    This remarkable figure single-handedly dug 16 ponds and planted over 2,000 banyan trees.

    प्रकृति प्रेमी इस महान शख्सियत ने अकेले खोदे 16 तालाब, लगाए 2000 से ज्यादा बरगद के पेड़

    India’s Space Race Enters New Era: Vikram-1 Set for Launch

    भारत के निजी स्पेस मिशन में ऐतिहासिक उड़ान! ‘विक्रम-1’ रॉकेट श्रीहरिकोटा के लिए रवाना

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026
    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading