‘ऐगिरी नंदिनी’ के साथ शिवानी शिवाजी रॉय का दमदार अंदाज़, 2026 में थिएटर्स में होगा सस्पेंस का धमाल
मुंबई: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 का शानदार पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। इस पोस्टर में poster of ‘Mardaani 3’ is released रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी सशक्त और निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आ रही हैं, जो अच्छाई और बुराई के बीच एक ज़बरदस्त टकराव का संकेत देता है।
पोस्टर में माँ दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र ‘ऐगिरी नंदिनी’ का समावेश इसे और भी प्रभावशाली बनाता है, जो शिवानी के अपराधियों के खिलाफ दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
poster of ‘Mardaani 3’ is released मर्दानी सीरीज़ भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल महिला-केंद्रित फ्रेंचाइज़ी में से एक है, जिसने हमेशा सामाजिक मुद्दों को बेबाकी से पेश किया है। 2014 में मर्दानी और 2019 में मर्दानी 2 की अपार सफलता के बाद, मर्दानी 3 और भी गहन, रोमांचक और डार्क कहानी के साथ दर्शकों को सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
इस बार शिवानी शिवाजी रॉय की कहानी समाज के छिपे अंधेरे को उजागर करने के साथ-साथ रोमांच और सस्पेंस का तड़का लगाएगी।फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है, जबकि यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता हैं।
मर्दानी 3 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और दर्शकों को एक बार फिर poster of ‘Mardaani 3’ is released रानी मुखर्जी की दमदार अदाकारी और सामाजिक संदेश से भरपूर कहानी का इंतज़ार है। इस पोस्टर ने नवरात्रि की शुरुआत को और भी खास बना दिया है, और प्रशंसकों में फिल्म के लिए उत्साह चरम पर है।







