Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    इस गुरू पूर्णिमा पर, आइये कृष्ण केशव आम्बेडकर को याद करें, जिन्होंने बाबासाहब को दिया ‘आम्बेडकर‘ सरनेम

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2020Updated:July 4, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 828

    ‘गुरू ब्रह्मा, गुरू विष्णु, गुरू देवो महेश्वरा!’ अर्थात् गुरू ही ब्रह्मा, यानि सृजक, विष्णु यानि पालनहार और शिव यानि संहारक है। यह श्लोक आगे कहता है कि ‘गुरू का स्थान सबसे ऊपर है और मैं पूरे आदर के साथ उनके सामने नतमस्तक हूँ’। 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है। यह एक पारंपरिक त्यौहार है, जिसमें शिष्य अपने गुरू को सम्मान देते हैं, उनकी पूजा करते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन को और यादगार बनाने के लिये इस ‘गुरू पूर्णिमा’ पर आइये, हम शिक्षक कृष्ण केशव आम्बेडर को याद करें, जिन्होंने न केवल सबसे अपवादी नेता डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर का मार्गदर्शन किया, बल्कि उन्हें अपना सरनेम ‘आम्बेडकर’ भी दिया।

    अक्सर कहा जाता है कि शिक्षक ही विद्यार्थी के भविष्य को आकार देते हैं। कुछ ही शिक्षक होते हैं, जो बच्चों के प्रति सच्ची भावना, परवाह और चिंता रखते हैं, निस्वार्थ होकर प्रेम और प्रोत्साहन देते हैं। बाबासाहब के जीवन में ऐसे ही प्रेरक और लगन वाले शिक्षक थे उनके गुरूजी कृष्ण केशव आम्बेडकर। 1800 के दशक में भारत की शिक्षा व्यवस्था बदल रही थी और उस समय बाबासाहब अपने स्कूल में चुनौतियों का सामना कर रहे थे। स्कूल की अथाॅरिटी और शिक्षक उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। बाबासाहब की मदद करने के लिये उनके गुरूजी ने बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें अपना सरनेम ‘आम्बेडकर’ दिया, ताकि जाति की पहचान से छुटकारा मिल सके।

    बाबासाहब का जन्म से नाम भीमराव रामजी सकपाल था और उनके पिताजी ने स्कूल में उनका नाम भीमराव अम्बाडावेकर लिखवाया था। यह उपनाम रत्नागिरी जिले में स्थित उनके पैतृक गांव ‘अम्बाडावे’ से लिया गया था। हालांकि स्कूल में उनके गुरूजी कृष्ण केशव आम्बेडकर ने उन्हें अपना सरनेम दिया और फिर वे भीमराव आम्बेडकर कहलाए।

    बाबासाहब के जीवन में उनके शिक्षक के अतुलनीय योगदान के बारे में एण्डटीवी के एक महानायक डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर में रामजी सकपाल की भूमिका निभा रहे जगन्नाथ निवानगुणे ने कहा, ‘‘शिक्षक को गुरू भी कहा जाता है और वही आपको जीवन की विभिन्न अवस्थाओं का सामना करने के लिये तैयार करता है। बाबासाहब का सौभाग्य था कि उन्हें गुरू के रूप में कृष्ण केशव आम्बेडकर मिले, जिन्होंने नोटिस किया कि बाबासाहब एक अच्छे विद्यार्थी हैं और फिर कॅरियर के लिये उनका मार्गदर्शन किया। बाबासाहब महत्वाकांक्षी थे और ज्यादा से ज्यादा सीखने की इच्छा रखते थे। अन्य विद्यार्थियों द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किये जाने के बावजूद बाबासाहब ने बड़ी गंभीरता और लगन से पढ़ाई की। बाबासाहब की प्रतिभा और ज्यादा से ज्यादा सीखने की भूख से प्रसन्न होकर उनके शिक्षक कृष्ण केशव आम्बेडकर ने उनका सरनेम बदलकर आम्बेडकर रख दिया।’’

    एण्डटीवी का ‘एक महानायक डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर‘ बाबासाहब की प्रेरक गाथा है, जिसमें पाँच वर्ष की आयु से लेकर भारतीय संविधान के प्रधान शिल्पकार बनने तक की उनकी यात्रा को दिखाया गया है।

    ‘एक महानायक डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर‘ के सभी नये एपिसोड देखें, 13 जुलाई 2020 से, रात 8ः30 बजे, केवल एण्डटीवी पर!

    #‘एक महानायक डाॅ. बी. आर. आम्बेडकर
    Shagun

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading