Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    तीन नाटकों में दिखे जिन्दगी के मुख्तलिफ रंग

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2024 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 444

    वाल्मीकि रंगशाला में डेढ़ इंच ऊपर, टकुलता व बात का बतंगड़ का मंचन

    लखनऊ, 25 अक्टूबर: इंसानी जिंदगी अनगिनत रंगों से भरी है। ऐसे मायावी संसार में जीवन दर्शन, जज्बात और परिस्थितियों में फंसे चरित्रों के कड़वे, खट्टे-मीठे, गुदगुदाते अनुभवों को रंग प्रेमियों ने आज शाम तीन मंचीय प्रस्तुतियों वाल्मीकि रंगशाला गोमतीनगर में साझा किया। डेढ़ इंच ऊपर, टकुलता व बात का बतंगड़ का मंचन यहां बिम्ब सांस्कृतिक समिति के नाट्य समारोह में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की रंगमंडल योजना में संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया।

    हंसी हंसी में व्यक्तिगत उलझनों और समाज की समस्याओं को सहजता से सामने रखने वाली अंतिम नाटिका बात का बतंगड़ ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। महर्षि कपूर के निर्देशन में तमाल बोस के लिखे इस नाटक में मकान की समस्या, बेटियों की सुरक्षा, माता-पिता की चिंता के साथ यह सबक भी है कि एक झूठ बोलोगे तो सौ झूठ और बोलने होंगे। मकान मालिक पोखरमल घर के कमरे तो किराये पर उठाना चाहते हैं, लेकिन अपनी खूबसूरत जवान बेटी शालू को लेकर परेशान हैं कि कहीं कोई कुंआरा किरायेदार उनकी बेटी को बरगला कर भगा न ले जाये। लिहाजा वे अपना कमरा इस शर्त पर किराये पर देना चाहते हैं कि किरायेदार शरीफ और शादीशुदा हो। कमरा ढूंढते ढूंढते परेशान नायक कुंआरा प्रसाद इस मकान में कमरा किराये पर पाने के लिए अपने आपको शादीशुदा बता देता है। यहीं से उसके लिये मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। मकान हाथ से न निकल जाए, इस कश्मकश में उसे झूठ पर झूठ बोलने और बुलवाने पड़ते हैं। ऐसे में विरोधाभासी हालात और बयान पैदा होने से बातें और उलझ जाती हैं। इन्हीं स्थितियों से उपजा हास्य दर्शकों को खूब हंसाता है। समस्याओं में उलझे कुंआरा प्रसाद की उलझनें तब सुलझती हैं, जब उसके बड़े पापा आते हैं। सभी के झूठों की पोल खुलती है। साथ ही संदेश मिलता है कि झूठ फरेब से दूर रहो। नाटक में पुराने फिल्मी गीतों के टुकड़ों का प्रयोग भी हास्य पैदा करता है।

    मंच पर मिस लिली के रूप में शान्ति गुप्ता, माधुरी के रूप में अनामिका सिंह, शालू के रूप में स्पर्धा पाण्डेय और कुंआरा के रूप में अभिषेक पाल के साथ अन्य चरित्रों में शनि मौर्या व विवेक रंजन सिंह, सनुज प्रजापति, दक्ष कपूर, कृष्ण कुमार पाण्डेय, कुलदीप श्रीवास्तव, कशिश सिंह, शाहिद अली, रोहित श्रीवास्तव, विकास राजपूत व उज्जवल सिंह उतरे। मंच के पीछे के दायित्वों को अभिषेक पाल, कुलदीप, अनूप अवस्थी, अनामिका सिंह, सरिता कपूर पूनम बोस, सनुज प्रजापति, नियति नाग, श्रीमती शशि वर्मा, मुकेश वर्मा, राजीव प्रकाश, मोहित, ऋषि नाग, राकेश कोहली, डीके मोदी, राकेश खरे व सीएसआर सिंह ने निभाया। प्रकाश व्यवस्था तमाल बोस ने संभाली। महर्षि के ही निर्देशन में इससे पहले आरके नाग के रचे एकल नाटक टकुलता को अभिषेक कुमार पाल ने जीते हुए विजय और बाला टकुलता के सच्चे प्यार की कहानी को जीवन में आये उतार चढ़ावों के साथ पेश किया।

    क्या हम अपने आसपास के लोगों को जानते-समझते हैं, ऐसे सवाल उठाती पहली प्रस्तुति निर्मल वर्मा की कहानी डेढ़ इंच ऊपर पर आधारित पृथ्वी रंगमंच कानपुर की आंचल शर्मा के निर्देशन में आशुतोष द्वारा अभिनीत थी। इस अवसर पर कलाकारों और कला विद्वानों को सम्मानित भी किया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    SKD International School’s Grand ‘Exploration Carnival 2026’: AI, Robotics, and Drones Leave the Residents of Lucknow Spellbound!

    एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल का भव्य ‘एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026’, AI, रोबोटिक्स और ड्रोन ने मंत्रमुग्ध किया लखनऊवासियों को!

    मौसम ने ली करवट! राजधानी में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading