Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अच्छे रूप-रंग से नहीं, गुणों को देखकर मिलता है सम्मान

    By February 9, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 688

    कुछ लोग दूसरों की सुंदरता देखकर उन्हें सम्मान देते हैं और अच्छा समझते हैं, जबकि ये गलत है। किसी भी व्यक्ति की परख उसकी शक्ल देखकर नहीं उसके गुणों को देखकर होनी चाहिए। पुराने समय में एक राजा बहुत सुंदर था। उसे अपने रंग-रूप का बहुत घमंड था। राजा के दरबार के महामंत्री बहुत बुद्धिमान थे, लेकिन वे कुरूप थे। रंग

    सांवला था, चेहरे पर झुर्रियां थीं। एक दिन राजा ने अपने मंत्री से कहा कि महामंत्री आप बहुत बुद्धिमान हैं, लेकिन आप सुंदर भी होते तो अच्छा होता। महामंत्री ने कहा कि राजन् रूप-रंग तो उम्र के साथ नष्ट हो जाता है, अच्छे इंसान की पहचान उसके गुण और ज्ञान से ही होती है। राजा ने मंत्री से कहा कि क्या आप ये बात साबित कर सकते हैं? मंत्री कहा कि ठीक है महाराज, मैं आपके सामने ये बात कल साबित कर दूंगा। उस समय ग्रीष्म ऋतु के दिन थे और दोपहर में बहुत गर्मी रहती थी।

    दरबार खत्म होने के बाद महामंत्री ने राजा के पास रखा पानी का मटका हटा दिया और उसकी जगह सोने का कलश रखा और उसमें पानी भर दिया। कलश को कपड़े से ढंक दिया। अगले दिन दरबार लगा। राजा और सभी दरबारी उपस्थित थे। गर्मी की वजह से राजा को प्यास लग रही थी। उसने अपने सेवक से पानी लाने के लिए कहा। सेवक ने तुरंत ही कलश में से पानी भरकर राजा को दिया। पानी पीते ही राजा को गुस्सा आ गया। वह बोला कि इतनी गर्मी में गर्म पानी क्यों दे रहे हो? सेवक डर गया, उसने कलश से कपड़ा हटाया तो वहां सोने का कलश था।

    सभी दरबारी कलश की सुंदरता की तारीफ करने लगे, लेकिन राजा को क्रोध शांत नहीं हुआ। तभी वहां महामंत्री आए और उन्होंने कहा कि राजन् कल मैंने कहा था कि सुंदरता से ज्यादा महत्व ज्ञान और गुणों का है। सोने का कलश सुंदर है, लेकिन ये पानी ठंडा नहीं कर सकता। जबकि कुरूप काली मटकी पानी को ठंडा रखती है, इसीलिए पीने के पानी के लिए मटकी रखी जाती है सोने का कलश नहीं। ठीक इसी तरह व्यक्ति के गुण उसे उपयोगी बनाते हैं, सम्मान दिलाते हैं, सिर्फ सुंदरता देखकर किसी भी व्यक्ति को परखना गलत होता है।

    अब आप ही बताएं रूप बड़ा है या गुण और ज्ञान? ये सुनकर राजा को बात समझ आ गई। इसके बाद उसने अपनी सुंदरता पर अभिमान करना छोड़ दिया। कथा की सीख इस कथा की सीख यह है कि हमारा रंग-रूप तो उम्र के साथ कम होने लगता है, लेकिन गुण और ज्ञान की वजह से मान-सम्मान बढ़ता रहता है। इसीलिए सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading