Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    युवक की एक माह पूर्व दुबई में हो गयी थी मौत, पूर्व मंत्री की पहल पर शव पहुंचा गांव

    By May 30, 2020Updated:May 30, 2020 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    गाजीपुर, 30 मई 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने जनपद के लिए एक बार पुनः मानवता की मिसाल पेश किया। उनकी पहल पर जनपद के जखनियां क्षेत्र निवासी एक युवक जिसकी दुबई में एक माह पूर्व मौत हो गई थी, उस युवक का शव आज पैतृक गांव पहुंच सका।

    जनपद के जखनियां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा रामबन पोस्ट जखनियां के निवासी हरिनाथ चौहान पुत्र बैजनाथ चौहान जो दुबई कमाने गए हुए थे। वहां उनकी अकस्मात मृत्यु 30 अप्रैल को हो गयी। पर लॉक डाउन के चलते उनका शव घर नहीं आ पाया था। इसको लेकर उनके परिजन काफी परेशान थे और उनके पुत्र धर्मेंद्र चौहान ने नौ मई को डीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी पर संतोषजनक सफलता नहीं मिली। तब उनके पुत्र ने जखनिया के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव से इस विषय की जानकारी दी।

    इसकी जानकारी पाकर तुरंत प्रमोद वर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को इस पूरे विषय से अवगत कराया। मनोज सिन्हा ने इस विषय को गंभीरता से लिया, बातचीत किया और पूरे डाक्यूमेंट्स मंगवाए और अपने स्तर से संबंधित मंत्रालय को भेज कर अपने क्षेत्र के व्यक्ति के शव को मंगाने के लिए पूरा प्रयास किया। जिसका परिणाम रहा कि आज शनिवार की शाम हरिनाथ चौहान का शव शाम तक उनके घर पहुंच गया। उनके परिजन और पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं मनोज सिन्हा के प्रति हार्दिक आभार प्रगट किया। उनके चेहरे पर गम के साथ खुशी भी थी कि मनोज सिन्हा के वजह से उनके पिता का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच सका। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब भी ऐसी घटनाएं घटी हैं मनोज सिन्हा ने हमेशा मानवता का परिचय दिया है। इसके पूर्व जब वह सांसद थे तो एक बहरियाबाद का भी मामला आया था, जिसका निदान उन्होंने करवाया था।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    1 Comment

    1. Reynolds on January 15, 2024 10:34 am

      Yesterday, while I was at work, my cousin stole my iPad and tested to see if it can survive a twenty five foot
      drop, just so she can be a youtube sensation. My apple ipad is now
      broken and she has 83 views. I know this is totally off topic but I had to share it with someone!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading