Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अदाकारी को नया आयाम दे रही ऑनलाइन एक्टिंग प्रतियोगिता ‘बुंदेली मेस्ट्रो’

    ShagunBy ShagunJuly 24, 2021 Featured 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 725

    भोपाल, 23 जुलाई 2021: कला और संस्कृति से परिपूर्ण हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कमी है तो इन प्रतिभारूपी हीरों को तराशने और दुनिया के सामने लाने की। बुंदेलखंड क्षेत्र के ऐसे ही हुनरमंद, काबिल और प्रतिभावान युवक-युवतियों को एक प्रभावशाली मंच उपलब्ध करा रहा, क्षेत्र का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्म ‘ट्रूपल बुंदेलखंड’, अब अदाकारी के नए सितारों की तलाश में जुट गया है।

    15 जुलाई से शुरू हुए ‘बुंदेली मेस्ट्रो’ प्रतियोगिता के जरिये, क्षेत्रीय कलाकारों को, उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को जग जाहिर करने का मौका मिल रहा है। इस प्रतियोगिता को जज करने के लिए फिल्म और टीवी जगत की मशहूर हस्तियां जुड़ी हैं, जिनमें एक्टर-प्रोड्यूसर राम बुन्देला, एक्टर – डायरेक्टर महेंद्र लोधी ,एक्टर गुलशन पांडे और एक्टर रितेश रघुवंशी मुख्य जज की भूमिका निभा रहे हैं। चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, यूट्यूब) पर हर गुरुवार, दोपहर 3 बजे प्रसारित होने वाली इस प्रतियोगिता में 14 से 50 आयु वर्ग के युवक-युवती हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेता को 50 हजार रुपये तक के आकर्षण उपहार तथा ऑनलाइन ब्रांडिंग का तोहफा दिया जाएगा। रजिस्ट्रशन के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें https://taplink.troopel.com/p/66bed6/।

    इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, इवेंट कॉर्डिनेटर ऐश्वर्या फेंडर ने बताया कि, “यह अपने आप में क्षेत्र की ऐसी पहली ऑनलाइन एक्टिंग प्रतियोगिता है जो अभिनय की दुनिया में अपना भविष्य तलाश रहे कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करती है। यदि आप अपना टैलेंट अब तक देश और दुनिया के सामने नहीं दिखा पाएं हैं, तो बुंदेली मेस्ट्रो आगे बढ़कर आपको यह मौका देता है।”

    देश की पहली बुंदेली शेफ प्रतियोगिता में रनरअप रहीं सोनल जैन शो होस्ट के रूप में प्रतिभागियों से रूबरू हो रही हैं। पीआर 24×7, हेल्थ24×7, भड़ास कैफ़े व बीएसीसीपीए के सहयोग से संचालित यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 16 सितम्बर के बीच, पूरे दो माह चलने वाली है। इस दौरान प्रतियोगिता के अंतर्गत दो चरणों में 6 ऑडिशन राउंड होंगे। इस बीच 2 क्वालीफायर, सेमीफइनल व फाइनल मुकाबले के साथ 16 सितम्बर को क्षेत्र का पहला बुंदेली मेस्ट्रो चुना जायेगा।

    गौरतलब है कि चैनल द्वारा हाल ही में बुंदेली शेफ नामक देश की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता का सफल आयोजन इंदौर में किया गया। जिसमें देशभर से शामिल हुई बुंदेली महिलाओं ने आकर्षक पकवानों से सब का दिल जीत लिया। इसके अतिरिक्त चैनल द्वारा संचालित लोकगीत कलाकारों के लिए ‘बुंदेली बावरा’ नामक प्रतियोगी कार्यक्रम को भी काफी लोकप्रियता मिली, जो मुख्य तौर पर क्षेत्र की लोक संस्कृति व सभ्यता को संरक्षित रखने के मकसद से शुरू किया गया अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम है।

    Shagun

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    1 Comment

    1. zovre lioptor on August 2, 2021 6:05 pm

      Hey, I think your website might be having browser compatibility issues. When I look at your blog site in Opera, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping. I just wanted to give you a quick heads up! Other then that, great blog!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading