लखनऊ-04 दिसम्बर: सहायक निदेशक सेवायोजन लखनऊ मण्डल लखनऊ ने बताया कि 07 दिसम्बर 2017 को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग एलडीए परिसर लखनऊ मण्डल लखनऊ में आन लाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में प्रदेश के नवगठित मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सेवा हेतु दो हजार अभ्यर्थियों को कस्टमर केयर की भर्ती होनी है इसमे समस्त इण्टर उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियों विकलांग, खिलाडी मान्य है।
उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन वेबसाइड के पोर्टल पर आन लाइन पंजीकृत अभ्यर्थी 05 दिसम्बर 2017 को सायं 3 बजे तक आन लाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों का सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इस कार्य हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय न होगा।







