लखनऊ 25 सितंबर। परवरिश स्कूल की संस्थापक डॉ कुसुम ने अपने स्कूल के बच्चों के लिए परवरिश करियर पॉइंट नाम की एक विक्रय स्थल का उदघाटन करवाया। डॉ. कुसुम ने बताया कि इस विक्रय स्थल को खुलवाने का मकसद ये है कि इसमें परवरिश स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई हुई चीज़ें जैसे की कैंडल, आर्टिफिशल ज्वेलरी आदि बेची जा सकें और इससे जो धन आयेगा उसे बच्चों की लिए इस्तेमाल किया जायेगा।

इस विक्रय स्थल का उदघाटन मनकामेश्वर मठ मंदिर डालीगंज की महंत दिव्यगिरी जी के हाथों कराया गया। इस अवसर पर महंत जी ने परवरिश स्कूल के बच्चों के बारे में बताया कि इस तरह के बच्चों के पास भगवान् ने ख़ास तरह की शक्ति दे रखी है जिसे हमे पहचानने की ज़रुरत है । इसके साथ ही महंत जी ने डॉ कुसुम को संबोधित करते हुए कहा कि कुसुम जी पिछले कई सालों से इस तरह के बच्चों के लिए कार्य कर रही हैं जो की काफी सराहनीय है ।







