Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेगी हमारी फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’: गणेश आचार्य

    ShagunBy ShagunMay 21, 2022 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 739

    27 मई को रिलीज होगी फिल्म 

    पटना : भारतीय सिनेमा में डांस हमेशा ही खास हिस्सा रहा है। अब तक बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अभिनीत हिंदी डांस फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके प्रमोशन के लिए आज मास्टर गणेश आचार्य और सुपर डांस-चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा पटना आये। यह फ़िल्म डांस के साथ – साथ पिता-पुत्र के रिश्ते पर इर्द-गिर्द आधारित है। फ़िल्म में गणेश के बेटे की भूमिका सक्षम नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म में मशहूर अभिनेता रवि किशन भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आने वाले हैं।

    भारतीय नृत्य को प्रमोट करने वाली फ़िल्म ‘देहाती डिस्को’ को लेकर पटना में गणेश आचार्य ने कहा कि फ़िल्म बेहद खूबसूरत बनी है। ट्रेलर को अभी तक लोगों ने खूब सराहा है, इसलिए उम्मीद है कि फ़िल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा। इस फ़िल्म में मेरे बेटे का किरदार निभा रहे सक्षम के साथ हमारा डांस का फेस ऑफ सबसे अहम पार्ट है, जो दर्शकों को झूमने को मजबूर कर देगा।

    वहीं, पत्रकारों से बातचीत में मास्टर गणेश आचार्य ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल है। फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है। हमारी फिल्म दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि देहाती हमारी संस्कृति है और डिस्को पश्चिमी संस्कृति है। यह फिल्म दोनों के बीच संघर्ष को दर्शाती है। दो संस्कृतियां और यह हमारी भारतीय संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम को भी दर्शाती है। उन्होंने फ़िल्म की शूटिंग के अपने अनुभव भी शेयर किए।

    Image

    वहीं, सक्षम शर्मा ने कहा कि मैंने गणेश सर से बहुत कुछ सीखा। अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैं शुरू में बहुत घबराया हुआ था। उन्होंने मुझे सिखाया कि बीट्स पर हमेशा तेज कदम करना जरूरी नहीं है, बल्कि परफॉर्म करना है, सहज और नरम तरीके से। मुझे उम्मीद है कि सभी को मेरा परफॉर्मेस पसंद आएगा।

    आपको बता दें कि गणेश आचार्य की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ 27 मई को रिलिज हो रही है। यह फिल्म एक ऐसे गांव की कहानी पर आधारित है, जहाँ पर आज के समय में भी डांस करने की इजाजत नहीं है। यहाँ पर गांव मे आम इंसान से लेकर प्रमुख लोगों तक को डांस से परेशानी है और ऐसे एक गांव में गणेश आचार्य (भोला) अपने बेटे सक्षम शर्मा (भीमा) के साथ डांस से सबको चुनौती देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ हीं फिल्म में इंडियन और वेस्टर्न डॉस के बीच टक्कर भी दिखेगी | डांस का शानदार बैटल यहां देखने को मिलेगा।

    गीतेश चंद्राकर, कुरेशी प्रोडक्शंस प्रा.लि. के वसीम कुरेसी और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन के कमल किशोर मिश्रा फिल्म देहाती डिस्को के निर्माता और मनोज शर्मा निर्देशक है। फिल्म में गणेश आचार्य जी, रवि किशन जी, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, साहिल एम खान व मास्टर सक्षम मुख्य भूमिका में है। जबकि रेमो डिसूजा गेस्ट एपीयरेंस में नजर आने वाले है।

    Shagun

    Keep Reading

    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading