Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सुदूर क्षेत्रों के गुमनाम समाजसेवकों, कलाकारों को मिला पदम् सम्मान

    ShagunBy ShagunNovember 12, 2021Updated:November 12, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    देश के सुदूर क्षेत्रों में अनेक लोग समाज सेवा के विलक्षण कार्य करते रहे है। कुछ वर्ष पहले तक सरकारों का ध्यान उनकी तरफ जाता ही नहीं था। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते समय अपनी सरकार को गरीबों के प्रति समर्पित बताया था। अनेक सामाजिक, आर्थिक व लोक कल्याण के विषयों पर इस विचार पर अमल किया जा रहा है। इतना ही नहीं पिछले कुछ वर्षों से पदम् सम्मानों में भी यह परिलक्षित है। राष्ट्रपति भवन में पदम् सम्मान ग्रहण करने वाले वनवासी,ग्रामीण व अन्य निर्धन वर्ग के लोग भी मुख्य धारा में दिखाई देने लगे है। ऐसे सभी चित्र भाव विह्वल करते है। वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा देते है। संकल्प से सिद्धि का उदाहरण प्रस्तुत करते है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पदम् पुरष्कारों में नया अध्याय जुड़ा है। इसमें गुमनाम समाजसेवकों, कलाकारों को भी शामिल किया गया। इस प्रकार यह प्रतिष्ठित पुरष्कार गांव ही नहीं वनवासी क्षेत्रो तक पहुंच गया है।

    इस संबद्ध में पिछले कुछ वर्षों की पदम् पुरष्कार सूची देखना दिलचस्प है। अब पदम् सम्मान समारोह में अद्भुत दृश्य दिखाई देते है। अक्सर चित्र भी अपने में बहुत कुछ कह जाते है। जब कोई गरीब महिला राष्ट्रपति के सिर पर आशीर्वाद का हांथ रखती है,जब ऐसे ही किसी अन्य सम्मानित व्यक्ति से प्रधानमंत्री हांथ जोड़ बतियाते है। कुछ वर्ष पहले तक ऐसी कल्पना भी मुश्किल होती थी। अब परम्परा का रूप ले चुकी है। प्रतिवर्ष पदम् सम्मान वितरण के समय ऐसा ही दृश्य रहता है।

    नरेंद्र मोदी के चिंतन में यह सब सहज रूप में चलता है। उनसे संबंधित ऐसा ही चित्र प्रयागराज कुंभ में देखने को मिला था। जिसमें प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों के पैर धो रहे है। इस भावना का चित्र राष्ट्रपति भवन में दिखाई दिया। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पदम् पुरष्कार प्रदान कर रहे है। उन्होंने सम्मान देते हुए एक समाजसेवी महिला के सामने सिर झुका दिया,इस बुजुर्ग महिला ने उनके सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया। इस चित्र पर विचार करते है तो एक नया अध्याय उभरता है।

    देश के विभिन्न इलाकों में अनेक गुमनाम समाजसेवी है। जिन्होंने समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते रहे। बदले में कोई आकांक्षा नहीं की। धन दौलत, पद,यश,वैभव किसी की चाह नहीं थी। मीडिया या प्रचार से दूर रहे, गुमनामी में अपना कार्य करते रहे। अपवाद छोड़ दें तो पहले इनकी ओर शासन का ध्यान भी नहीं जाता था। कोई पहाड़ तोड़ कर अकेले ही सड़क बनाता रहा। वर्षों तक यह क्रम चला। शासन का ध्यान उधर गया होता तो उनका कार्य आसान हो गया होता। लेकिन हार नही मानी। पहाड़ को तोड़ कर मार्ग मनाकर ही दम लिया। इसी प्रकार अनेक लोग अपने अपने ढंग से समाजसेवा में जुटे हुए है। नरेंद्र मोदी ने ऐसे गुमनाम लोगों को पद्म सम्मान देने का निर्णय लिया था। अब प्रतिवर्ष ऐसे लोगों को सम्मान पुरष्कार देने की परंपरा शुरू हुई। कोरोना के चलते नहीं दिए जा सके थे पुरस्‍कार पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं। लेकिन कोरोना के चलते इस बार ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।

    बिहार के मधुबनी जिले में रहने वाली दुलारी देवी को पद्मश्री सम्मान मिला। बारह वर्ष की उम्र में ही शादी हो गई। सिर्फ सात साल बाद मायके वापस लौट आईं। यहीं से दुलारी का संघर्ष शुरू हुआ। दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा किया करती थीं। बाद झाड़ू की जगह कूची ने ले ली। इसके बाद मधुबनी पेंटिंग बनाने का जो सिलसिला दुलारी ने शुरू किया वो आज तक नहीं रुका। वह अबतक सात हजार मिथिला पेंटिंग बना चुकी हैं।

    डॉ टी वीराघवन का नाम उत्‍तरी चेन्‍नई में दो रुपये वाले डॉक्‍टर के रूप में प्रतिष्ठित थे। इतनी फीस में ही मरीजों का उपचार करते थे। बाद में उन्‍होंने अपनी फीस पांच रुपये कर दी थी। इससे अधिक कभी नहीं बढाई। उनका यश बहुत था। अन्य डॉक्टर उनके विरोधी हो गए। उन्होंने अपनी फीस सौ रुपये करने का उन पर दबाब बनाया। इसका उल्टा असर हुआ। उन्होंने फीस लेना ही बन्द कर दिया। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष विद्वान आचार्य रामयत्न शुक्ल लगभग नब्बे वर्ष की आयु में भी नई पीढ़ी को संस्कृत की निःशुल्क शिक्षा देते हैं।

    भूरी बाई ने जनजातीय परंपराओं पर अद्भुत चित्रकारी का हुनर दिखाया। मध्‍य प्रदेश की वनवासी भूरी बाई को पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया। छुटनी देवी को समाज सेवा के लिए पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है। पच्चीस वर्ष पहले उन्‍हें डायन बताकर घर से निकाल दिया गया था। वह विचलित नहीं हुई। बल्कि इस कुप्रथा के विरुद्ध अभियान चलाया। इसमें उन्हें बड़ी हद तक सफलता मिली।

    International Women's day Bhuri Bai's success story from construction worker to renound Bhil Tribe | छोटी-छोटी बिंदियों से भूरी बाई ने भरे जीवन में सफलता के रंग | Hindi News, राष्ट्र

    भागलपुर में डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह को समाज और चिकित्सीय सेवा के लिए पद्मश्री से मिला। तिरानबे वर्षीय डॉ दिलीप कुमार सिंह गांव में रह कर गरीबों का निशुल्क या नाममात्र का पैसा लेकर इलाज करते है। पश्चिम बंगाल के नारायण देबनाथ सत्तानबे वर्ष के है। सत्तर साल से बंगाली कॉमिक स्ट्रिप्‍स बनाते आ रहे हैं। कॉमिक में डीलिट करने वाले एकमात्र भारतीय है। दुनिया में सबसे लंबी कॉमिक स्ट्रिप चलाने का रेकॉर्ड उनके नाम है। संगीत के क्षेत्र में राजस्‍थान के लाखा खान को पद्मश्री मिला। वह छह भाषाओं हिन्दी, मारवाड़ी,सिंधी,पंजाबी और मुल्तानी में गाते हैं। वह मांगणियार समुदाय में प्यालेदार सिंधी सांरगी बजाने वाले एकमात्र कलाकार हैं। सिंधी सारंगी के गुरु है। तमिलनाडु के एक सौ पांच वर्षीय एम पप्पम्माल को पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है। वह भवानी नदी के किनारे अपना ऑर्गनिक फार्म चलाती हैं। अठत्तर साल के सुजीत चटोपाध्‍याय पूर्वी बर्धमान के अपने घर में पाठशाला चलाते हैं। सालभर के लिए सिर्फ एक रुपये की फीस लेते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading