Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत

    ShagunBy ShagunJanuary 27, 2018Updated:January 27, 2018 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 676

    पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का असर जारी है और प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर आज कोहरे की घनी चादर देखने को मिली, मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ़ में पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    नई दिल्ली, 27 जनवरी। पहाड़ों पर हुई भीषण बर्फबारी से दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी उत्तरी राज्यों में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी का प्रकोप है। जबकि दक्षिण में चेन्नई हवाईअड्डे पर भी घने कोहरे की वजह से शुक्रवार को विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली एनसीआर में सुबह से घना कोहरा छाया है। दिल्ली में अधिकतक तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं कल दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिये घरों से निकले लोगों को भीषण ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ा था। यहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत से चार डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे कारण दृश्यता 50 मीटर तक देखी गई।

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में आंशिक रूप से बदली छाई रहने के साथ यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां भी कई स्थानों पर धुंध छाई है। मौसम विभाग के मुताबिक कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर शीत लहर जैसे हालात रहे। प्रदेश में आगरा 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और पहाड़ी दर्रों में भीषण ठंड प्रकोप जारी है। जहां पारा शून्य से 12 डिग्री से लेकर शून्य से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके साथ ही केलांग, कालपा, मनाली और कुफरी में तापमान क्रमश: शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस, शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस और शन्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

    कश्मीर में भी शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही। घाटी के अधिकतर स्थानों पर पारा शून्य से कई डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के करगिल में तापमान शून्य से 17.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। बीती रात के मुकाबले यहां तापमान में हालांकि तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि करगिल प्रदेश का सबसे सर्द स्थान रहा। लेह में पारा शून्य से 6.1 डिग्री सेल्यियस नीचे रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम था। हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। अधिकतर स्थानों पर पारा शून्य के करीब है जबकि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई रही।

    पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर जारी है और प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर आज कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चंडीगढ़ में पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा है। सिक्किम में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से लोग को शीतलहर से राहत नहीं मिली। पूर्वी जिले के नाथूला और चांगू तथा उत्तरी जिले लाचेन और लाचुंग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई और समूचे सिक्किम में बर्फीली हवायें चल रहीं हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Newly constructed house for women's hospital donated by government

    महिला रुग्णालयासाठी नवनिर्मित घर सरकारला दान केले

    Aadhaar Biometric Lock: The smartest way to protect your identity from cyber thieves.

    आधार बायोमेट्रिक लॉक: अपनी पहचान को साइबर चोरों से बचाने का सबसे स्मार्ट तरीका

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    Delhi-Meerut travel now feels like an airplane! PM Modi to fully inaugurate the 'Namo Bharat' RRTS on February 22nd

    दिल्ली-मेरठ का सफर अब हवाई जहाज जैसा! PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे ‘नमो भारत’ RRTS का पूरा उद्घाटन

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading