Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    टीवी धारावाहिक ‘पहरेदार पिया की ‘ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आॅनलाइन अभियान

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2017 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 689

    टीवी धारावाहिक ‘पहरेदार पिया की ‘ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर 50,000 से अधिक लोगों ने एक आॅनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। धारावाहिक दस साल के एक धनी लडके की खुद से दोगुनी उम्र की लडकी से शादी की कहानी पर आधारित है।
    पिछले महीने शुरू हुए धारावाहिक को इसकी अजीबो गरीब कहानी के लिए तथा बाल विवाह को बढावा देने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड रहा है।
    एक नाराज टीवी दर्शक मानसी जैन ने ‘चेंज.ओआरजी ‘ पर यह याचिका शुरू की। याचिका में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से धारावाहिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी है।
    मानसी ने याचिका में लिखा है, ‘ ‘ ‘पहरेदार पिया की ‘ का प्रसारण प्राइम टाइम में रात साढे आठ बजे सोनी टीवी पर हो रहा है जिसमें 10 साल का एक बच्चा (पिया) खुद से दोगुनी उम्र की एक लडकी से प्यार करता है, उसका पीछा करता है और उसकी मांग में सिंदूर भर देता है। ‘ ‘
    उसने कहा, ‘ ‘पूरे देश को इसे खारिज कर देना चाहिए। सोचिए कि यह दर्शकों की सोच पर धीरे धीरे किस तरह का असर डालेगा। हम धारावाहिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। हम नहीं चाहते कि इस तरह के टीवी धारावाहिक हमारे बच्चों पर असर डालें। इस धारावाहिक पर प्रतिबंध लगवाने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करें। ‘ ‘
    याचिका पर अब तक 50,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
    धारावाहिक में तेजस्वी प्रकाश वयंगन्कर दिया रतन सिंह के किरदार में हैं जबकि बाल कलाकार अफान खान उनके पति राजकुमार रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading