Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2026 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 49

    देवेश पांडेय

    लखनऊ। पुराने लखनऊ के चौक क्षेत्र के चौपटियां नामक मोहल्ले में देवी का एक अद्ïभुत माँ दुर्गा का मन्दिर है। मंशा देवी मन्दिर के नाम से लखनऊ ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों तक में विख्यात यह मन्दिर हरिद्घार के मंशा देवी मन्दिर से लायी गयी ईंट के ऊपर बनाया गया है। सम्वत् 1939 (सन्ï 1882 ईस्वी.) में मन्दिर के मुख्य कर्ता-धर्ता श्री राकेश गौड़ के परबाबा स्व. पं. रघुबर दयाल गौड़ हरिद्घार के मंशा देवी मन्दिर दर्शन करने के लिए गये थे। हरिद्घार में माँ मंशा देवी के दर्शन करने के पश्चात उनके मन में कुछ ऐसी प्रेरणा जागृत हुई कि उन्होंने लखनऊ में भी माँ मंशा देवी का मन्दिर बनवाने का निश्चिय कर डाला। इसी उद्देश्य से उन्होंने माँँ के आशीर्वाद से हरिद्घार के माँ मंशा देवी मन्दिर के प्रांगण से ही एक ईंट प्राप्त की और वह उस ईंट को लखनऊ ले आये। जब उन्होंने अपने निवास के सामने पड़ी अपने पूर्वजों की भूमि पर मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ करवाया, तब उन्होंने नींव पूजन में उसी ईंट को रखवाया था।

    पूरा मन्दिर स्व. पं. रघुबर दयाल गौड़ ने अपने बलबूते पर बनवाया था। मंशा देवी मन्दिर के निर्माण के लिए उन्होंने किसी से भी एक कौड़ी तक दान स्वरूप नहीं ली थी। मन्दिर का मुख्य भवन बनने के बाद ही जयपुर से माँ मंशा देवी की प्रतिमा लायी गयी थी। इसके बाद विधिवत माँ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में दूर-दूर से प्रकाण्ड विद्वानों और पण्डितों को बुलाया गया था।

    सम्वत् 1939 (सन्ï 1882 ईस्वी.) में मुख्य गर्भगृह में माँ मंशा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस मन्दिर परिसर में धीरे-धीरे अन्य देवी-देवताओं की भी प्राण प्रतिष्ठïाा की गयी। चौपटियां के नाईबाड़ा स्थित माँ मंशा देवी मन्दिर के परिसर में वर्तमान में ललिता देवी, शिव-पार्वती, माँ लक्ष्मी देवी, गणेश जी, ऋद्घि-सिद्घि, हनुमान जी एवं बाबा बटुक भैरव की भी स्थापना की गयी। उस समय इस मोहल्ले की लगभग न के बराबर ही आबादी थी। मन्दिर के आस-पास एक कश्मीरी पण्डितों को परिवार रहता था। इनके अतिरिक्त खेत गली में लाला कुन्दन शाह और एक वाजपेयी परिवार रहता था। इनके अलावा यहां पर नाम-मात्र के लोग ही रहते थे। पं. राकेश गौड़ जी बताते हैं कि माँ मंशा देवी मन्दिर में एक गौड़ संस्कृत पाठशाला भी चलती थी। पाठशाला में पं. प्रेम शंकर दीक्षित, पं. गौरी शंकर त्रिपाठी तथा वैद्य दयाराम अवस्थी पढ़ाते थे जबकि पं. भीम शंकर जी इस पाठशाला में पढ़ाने के अतिरिक्त माँ संकटा देवी मन्दिर में पण्डिताई भी करते थे। इस संस्कृत पाठशाला के अतिरिक्त मन्दिर परिसर में ही एक निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सालय भी चलाया जाता था। चिकित्सालय में वैद्य दयाराम अवस्थी के अतिरिक्त कई अन्य वैद्य भी अपनी सेवाएं देते थे।

    कक्कड़ पार्क के निकट स्थित माँ मंशा देवी मन्दिर में शारदीय एवं वासन्तिक नवरात्रों में पूरे नौ दिन भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया जाता है। प्रति वर्ष सावन में रुद्राभिषेक किया जाता है। प्रत्येक वर्ष जेठ के बड़े मंगलों में सुन्दर काण्ड का विधिवत पाठ किया जाता है। इसके अतिरिक्त हर वर्ष 31 दिसम्बर को रामायण का अखण्ड पाठ किया जाता है। रामायण के अखण्ड पाठ की परम्परा गत्ï दस-बारह वर्षों से निरन्तर चल रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 6, 2026
    Carrying forward the fight for farmers' interests is the true tribute to Satya Pal Malik: Sunil Singh

    किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सत्यपाल मलिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: सुनील सिंह

    August 6, 2026
    Tribute to MLA Umashankar Singh

    विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

    August 6, 2026
    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    August 6, 2026

    Velo की नई ग्लोबल रिसर्च में सामने आया सेल्फ-एक्सप्रेशन का रिपल इफेक्ट

    August 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading