Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    पाक प्रधानमंत्री अब्बासी के मंत्रिमंडल ने ली शपथ, ख्वाजा आसिफ नए विदेश मंत्री

    ShagunBy ShagunAugust 4, 2017 विदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 641

    इस्लामाबाद,  पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली और ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। साल 2013 के बाद पाकिस्तान में पहली बार पूर्णकालिक विदेश मंत्री बना है।
    राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने यहां राष्ट्रपति भवन में मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। 28 संघीय मंत्रियो और 18 राज्य मंत्रियो को शपथ दिलाई गई है।
    नए मंत्रिमंडल में बडी संख्या में पुराने चेहरों को स्थान दिया गया है लेकिन कुछ नए नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
    पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अब्बासी की छह घंटे की बातचीत के बाद कैबिनेट के सदस्यों और उनके विभागों को अंतिम रूप दिया गया।
    शरीफ सरकार में रक्षा मंत्री रहे आसिफ अब पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री होंगे। साल 2013 से पाकिस्तान में कोई पूर्णकालिक विदेश मंत्री नहीं था। इससे पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार में हिना रब्बानी खार विदेश मंत्री थीं।
    पूर्व योजना मंत्री अहसन इकबाल गृह मंत्रालय की भूमिका संभालेंगे। इसहाक डार इस सरकार में भी वित्त मंत्री होंगे। खुर्म दस्तगीर खान के स्थान पर परवेज मलिक नए वाणिज्य मंत्री होंगे। दस्तगीर खान देश के रक्षा मंत्री होंगे।
    सर्वाेच्च न्यायालय ने डार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया था, इसके बावजूद उनको वित्त मंत्री बनाया गया है।
    मरियम औरंगजेब इस सरकार में भी सूचना राज्य मंत्री होंगी।
    रिपोर्ट के अनुसार पूर्व गृह मंत्री निसार अली खान को नए मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया है क्योंकि पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
    इसहाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बावजूद उनके पास वित्त मंत्रालय बना हुआ है।
    शपथ लेने वाले नए चेहरे हैं दानियाल अजीज, तलाल चौधरी, अरशद लेगारी और जुनैद अनवर चौधरी ।
    प्रधानमंत्री अब्बासी ने दो दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मरी स्थित आवास पर मुलाकात की थी। पनामा पेपर मामले में सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से पद के अयोग्य ठहराए जाने के बाद शरीफ सरकारी आवास खाली करके मरी स्थित आवास में रह रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading