■ ख्वाजा आसिफ बोले ‘अब दमादम मस्त कलंदर होगा ‘
इस्लामाबाद से ब्रेकिंग: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर तालिबान को कड़ी चेतावनी दी – “हमारा सब्र अब जवाब दे चुका है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है। अब दमादम मस्त कलंदर होगा!”
पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ के तहत अफगानिस्तान के काबुल, कंधार, पक्तिया समेत कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक्स किए। पाक दावे: 133+ तालिबान लड़ाके मारे गए, 200+ घायल, 27 ठिकाने तबाह और 9 पर कब्जा।
आसिफ ने तालिबान पर गंभीर आरोप लगाए – नाटो के जाने के बाद शांति की उम्मीद थी, लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को “भारत का मोहरा/कॉलोनी” बना दिया, दुनिया भर के आतंकियों को जमा किया और आतंक का निर्यात शुरू कर दिया। महिलाओं-मानवाधिकारों का हनन भी किया।
पाक सेना ने कहा – “हम समंदर पार से नहीं आए, हम पड़ोसी हैं, आपकी हर बात जानते हैं।” तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है, लेकिन दोनों पक्षों के आंकड़े अलग-अलग।
माना जा रहा है कि ये बॉर्डर क्लैश अब फुल-स्केल युद्ध में बदल जाएगा? फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है !







