Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पाकिस्तान अमेरिका के लिए ‘सिरदर्द’ बन गया! ट्रंप प्रशासन में दोस्ती के बावजूद अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान शांति वार्ता में भी झटका

    ShagunBy ShagunApril 27, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Pakistan Becomes a ‘Headache’ for the US! Major Revelations in US Report Despite Friendship Under the Trump Administration; Setback in Iran Peace Talks as Well.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 176

    अमेरिकन थिंकर रिपोर्ट में पाक को ‘गैर-भरोसेमंद’ करार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में मांगों की सूची सौंपी, ट्रंप ने अपना प्रतिनिधिमंडल रद्द कर दिया

    वॉशिंगटन/इस्लामाबाद : अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। अमेरिकन थिंकर में प्रकाशित रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए भरोसेमंद साथी नहीं, बल्कि एक “समस्या पैदा करने वाला” देश है। राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य सहयोग के बावजूद पाकिस्तान बार-बार अमेरिका के हितों के खिलाफ काम करता रहा है।

    रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि अमेरिका पाकिस्तान को दिए गए ‘मेजर नॉन-नाटो एली’ (MNNA) दर्जे पर गंभीरता से दोबारा विचार करे। रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में पाकिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत किए, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दो बार व्हाइट हाउस गए, क्रिप्टो इंडस्ट्री में सहयोग की बात हुई, लेकिन पाकिस्तान इस भरोसे के लायक नहीं है।

    सबसे गंभीर आरोप यह है कि अमेरिका-ईरान विवाद में पाकिस्तान कभी निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं हो सकता। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने हमास को समर्थन दिया, आतंकी संगठनों के साथ मंच साझा किए और ईरान के साथ खुलकर खड़े होकर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ रुख अपनाया। जून 2025 के युद्ध में पाकिस्तान ने ईरान का समर्थन किया और संयुक्त राष्ट्र में भी ईरान के पक्ष में वोट दिया।Pakistan Becomes a ‘Headache’ for the US! Major Revelations in US Report Despite Friendship Under the Trump Administration; Setback in Iran Peace Talks as Well.

    इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बैठक की और अमेरिका के साथ स्थायी शांति के लिए एक “व्यावहारिक खाका” साझा किया। उन्होंने पाकिस्तान को आधिकारिक मांगों की सूची सौंपी, जिसमें तेल निर्यात पर पाबंदियों में ढील और अन्य शर्तें शामिल हैं। अराघची ने कहा कि अब देखना है कि अमेरिका कूटनीति के प्रति कितना गंभीर है।

    लेकिन बातचीत को तुरंत झटका लगा। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद से रवाना होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विशेष दूत स्टीव बिटकॉफ और जेरेड कुशनर की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेतृत्व में आपसी कलह है और “हमारे पास सारे पत्ते हैं, उनके पास कुछ नहीं। अगर बात करनी है तो फोन कर लें।”

    ट्रंप प्रशासन ईरान से यूरेनियम बाहर भेजने और अन्य सख्त शर्तें मांग रहा है, जबकि ईरान पहले ढील चाहता है। पाकिस्तान की मध्यस्थता की महत्वाकांक्षा को इस घटनाक्रम से करारा झटका लगा है।

    कुल मिलाकर, अमेरिकी रिपोर्ट और ट्रंप का कदम दोनों ही इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पाकिस्तान को मध्यस्थ के रूप में देखना अब मुश्किल हो गया है और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की राह और भी पेचीदा हो गई है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading