Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    अंजू से शादी करके परेशान हो गया पाकिस्तानी नसरुल्लाह, पड़ोसियों का फूटा गुस्सा

    ShagunBy ShagunAugust 6, 2023 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 922

    सीमा हैदर वर्सेस अंजू : पड़ोसियों का फूटा गुस्सा , मोहल्लेवालों ने किया जीना दुश्वार

    अपनी लवस्टोरी को परवान चढ़ाने गयी भारतीय गद्दार अंजू से पाकिस्तानी निवासी अब गुस्से में हैं । बता दें कि अंजू से शादी के बाद पाकिस्तानी नसरुल्लाह की जिंदगी नरक जैसी बन गई है। इस लव स्टोरी से परिवार और मोहल्लेवालों का भी जीना दुश्वार हो गया है। आये दिन झगडे शुरू हो गए हैं पाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नसरुल्लाह अंजू से शादी के बाद से काफी परेशान है।

    सीमा गयी और अंजू पाक आयी तो पाक निवासियों को लगा सीमा हैदर का बदला पूरा हो गया, वहां के निवासियों में ख़ुशी की लहर ऐसी थी मानो भारत से मैच जीत लिया हो!

    जब से भारत की अंजू पाकिस्तान गई है, दोनों मुल्कों के लोगों की जुबान पर सिर्फ अंजू का ही नाम है। अरविंद की अंजू पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद फातिमा बन गई है। शादी के बाद पाकिस्तानी हुकूमत की अंजू पर खूब मेहरबानी हो रही है। बता दें कि पाकिस्तान की शहबाज सरकार के निर्देश पर अंजू को एक कंपनी ने घर बैठे नौकरी का ऑफर दिया है तो एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने 40 लाख का मकान गिफ्ट कर दिया था। लेकिन अब अंजू से शादी के बाद नसरुल्लाह की जिंदगी नरक जैसी बन गई है। परिवार और मोहल्लेवालों का भी जीना दुश्वार हो गया है।

    कैसे लोग हुए अंजू और नसरुल्लाह से परेशान

    नसरुल्लाह शादी के बाद से काफी परेशान है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नसरुल्लाह ख़ैबर पख़्तूनख्वा के अपर दीर का रहने वाला है। यह वह इलाका है, जहां महिलाओं को ज्यादा बोलने और घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। अंजू और नसरुल्लाह की शादी के बाद तमाम लोकल मीडिया कर्मी अंजू और नसरुल्लाह से मिलना चाह रहे हैं लेकिन, नसरुल्लाह परेशान है और किसी से मिलना नहीं चाहता। मोहल्लेवालों और परिवारवालों का भी जीना बेहाल है। यह इलाका बेहद शांत और यहां के लोग बाहरी लोगों से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन, जब से अंजू यहां पहुंची है, सभी परेशान हैं। हालांकि वे पूछने पर बताते हैं कि अंजू उनकी मेहमान है।

    अंजू और नसरुल्लाह को दिया पड़ोसियों ने अल्टीमेटम

    नसरुल्लाह के परिवारवालों का कहना है कि वे जल्द ही अंजू और नसरुल्लाह को लेकर फैसला लेंगे। गांव के कुछ लोगों ने परिवार को अल्टीमेटम दिया है कि वे जितना जल्दी हो सकें, इस मामले को निपटाएं और गांव में शांति वापस लाएं। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें अपने रहने का अलग ठिकाना ढूंढना होगा। उधर, अंजू के भारत होने की खबर ने भी पाक सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रख दिया है। अंजू और नसरुल्लाह के परिवार के साथ हर वक्त पुलिस का सख्त पहरा रहता है।

    गौरतलब है कि फेसबुक के जरिए अंजू और नसरुल्लाह करीब आए और समय के साथ उनकी ऑनलाइन दोस्ती बढ़ती गई और गहरी होती गई। इसके बाद उन दोनों ने व्यक्तिगत रूप से मिलने का फैसला किया। इसके बाद वो दो साल के प्रयासों के बाद पासपोर्ट के जरिए पाकिस्तान पहुंची।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    November 2, 2026
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading