नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में सुरक्षा कारणों से रिमोट कंट्रोल चाबी को परेड स्थल पर ले जाने की अनुमति नहीं होती है। यद्यपि रिमोट कंट्रोल कार की चाबियां आजकल बहुत आम हैं। गणतंत्र दिवस परेड पर आमंत्रित गण और दर्शकों को इसकी अनुमति न होने कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था। समय समय पर आमंत्रित गणों द्वारा इस तरह की मांग की जाती रही है कि परेड स्थल के बाहर रिमोट कार चाबी को रखने की सुविधा मुहैया करायी जाए। आमंत्रितगणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस-2018 के दौरान प्रत्येक कार पार्किंग क्षेत्र में रिमोट कार चाबी जमा करने की व्यवस्था की है। बीटिंग रिट्रीट समारोह-2018 के साथ 27 और 28 जनवरी 2018 को होने वाले शो के दौरान रिमोट कार चाबी को जमा करने के लिए दो बूथ,एक राजपथ के दक्षिण तरफ और दूसरा राजपथ के उत्तर तरफ स्थापित किए जाएंगे।
Keep Reading
Add A Comment







