Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    लखनऊ की सड़कों पर देहाती लुक में ट्रैक्टर चलाते नजर आए पवन सिंह, वीडियो वायरल

    ShagunBy ShagunJuly 9, 2023Updated:July 9, 2023 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,152

    भोजपुरी कलाकार पवन सिंह लखनऊ की सड़क पर ट्रैक्टर चलाते नजर आए, जिसका एक वीडियो आज वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पवन सिंह तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर में एक लड़की और एक बुजुर्ग इंसान भी दिखाई देता है, लेकिन इन सब के बीच खास बात यह दिखाई दे रही हैं कि पवन सिंह अपने मस्त अंदाज में ट्रैक्टर चला रहे हैं।

    बात यूं कि पवन सिंह इन दिनों लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशम की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में पवन देहाती लुक में नजर आ रहे हैं। उनका ट्रैक्टर चलाने वाला वायरल वीडियो उनकी इसी फिल्म के सेट का है, जिसमें उनके साथ कुछ साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। पवन के इस वायरल वीडियो के बारे में पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि यह उनकी फिल्म सूर्यवंशम का सीक्वेंस है, जो आज कल बनने वाली मॉडर्न भोजपुरी फिल्म से अलग हट कर है। इसमें गाँव की सभ्यता और संस्कृति के साथ आज ग्रामीण परिवेश की जीवन शैली कैसी है, उसको दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म में गाँव के वास्तविक हालत से वास्ता कराया गया है।

    पवन सिंह की इस फिल्म का निर्माण एक से बढ़ के एक फिल्में देने वाले निर्माता और वितरक निशांत उज्ज्वल कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जो अब तक भोजपुरी की कई क्लास फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी सिने लवर्स को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी होंगी। फिल्म में पवन सिंह के साथ नई अदाकारा आस्था सिंह डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा पवन सिंह के एल्बमों के संगीतकार प्रियांशु सिंह के भी दो – तीन गाने होंगे, जो दर्शकों के लिए नए फ्लेवर के गाने लेकर आएंगे।

    फिल्म के संगीतकार रजनीश मिश्रा खुद हैं। फिल्म के कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी हैं। इस फिल्म में दिग्गज कलाकारों की लंबी फेहरिस्त है। यह फिल्म इस साल के अंत तक या दिवाली पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इतनी लाजवाब होने वाली है कि बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड रिलीज होते टूट जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Rahul Gandhi launches a sharp attack at the Ramlila Maidan rally, says: ‘Modi cannot go anywhere’

    रामलीला मैदान की रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले : ‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026
    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    November 1, 2026
    Rahul Gandhi launches a sharp attack at the Ramlila Maidan rally, says: ‘Modi cannot go anywhere’

    रामलीला मैदान की रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, बोले : ‘मोदी कहीं नहीं जा सकते’

    November 1, 2026

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading