मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है। – कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे? – @abhijeet_dipke
लखनऊ/दिल्ली, 6 जून 2026। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग देशभर में गूंज रही है। जंतर-मंतर से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है।
रोजगार अधिकार अभियान ने नौजवानों को दी बधाई
रोजगार अधिकार अभियान ने नीट घोटाले के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं को बधाई दी है। अभियान के समन्वयक राजेश सचान ने कहा कि जवाबदेही तय करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। अभियान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर विशेष कैंपेन चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और संवेदनशील नागरिक शामिल हुए।
https://x.com/Cockroachisback/status/2063175814443663425/video/1
अभियान का कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरा सिस्टम गैर-जवाबदेह बन गया है। करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, फिर भी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कई संगठनों का समर्थन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज विभिन्न संगठनों के युवाओं ने प्रदर्शन किया। रोजगार अधिकार अभियान के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी समर्थन दिया।
सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर अनुशासित तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं की सराहना की। उन्होंने सरकार को भी धन्यवाद दिया कि उसने अभिव्यक्ति की आजादी दी।
https://x.com/AjitSinghRathi/status/2063193907895431229/video/1
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, “5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर आएंगे।” उन्होंने हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इससे किसी को नौकरियां मिली हैं। अभिजीत ने माँओं के डर का भी जिक्र किया कि जब उनका बच्चा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उन्हें जेल भेज दिए जाने का भय सताता है।
https://x.com/1K_Nazar/status/2063129614072070616/video/1
खान सर की गिरफ्तारी पर छात्राओं का गुस्सा
उधर, बिहार में लोकप्रिय शिक्षक खान सर की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उनकी छात्राएं आगबबूला हो गईं। छात्राओं ने कहा कि वे खान सर को जेल नहीं जाने देंगे।
अभियान ने की अपील
रोजगार अधिकार अभियान ने उम्मीद जताई है कि यह आंदोलन सिर्फ शिक्षा और रोजगार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य, पेंशन और अरबपतियों की संपत्ति पर टैक्स जैसे मुद्दों को भी मजबूती से उठाएगा।
फिलहाल मामला अभी भी गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर #DharmendraPradhanResign जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।






