भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का आज एक और होली गीत ‘घसाई रंग सगरी’ रिलीज हो गया है। इसे चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है। होली के रंगों में सराबोर यह गाना तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस गाने में लंबे वक्त बाद भोजपुरी की हॉट केक मानी जाने वाली अंजना सिंह नज़र आ रही हैं। इस गाने में पवन और अंजना सिंह की केमेस्ट्री है।
पवन सिंह ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है कि मैं उनके लिए अच्छे – अच्छे गाने लेकर आ रहा हूँ। मेरा फोकस अपने काम पर है, जो मैं लगातार कर रहा हूँ। मेरे फैन्स और चाहने वालों को मैंने कभी न निराश किया है और ना आगे करूँगा। अभी तो शुरुआत है। आगे और भी एक से एक गाना और फ़िल्म मेरी आने वाली है। मेरी कोशिश हमेशा रहती है अच्छी और पक्की मनोरंजन लेकर दर्शकों के बीच जाऊं और भोजपुरी का मान बढ़ाऊं।
उन्होंने कहा कि अभी होली का त्योहार है, जो हमारे गाँव समाज में गीत संगीत के साथ इसे मनाया जाता है, इसलिए होली गीत मेरे बैक टू बैक आएंगे। अभी एक गाना बॉलीवुड के संगीतकार सलीम सुलेमान के साथ भी आने वाला है।







