मुंबई: पवनदीप राजन और प्रियांशी श्रीवास्तव की जादुई आवाज़ों से सजा रोमांटिक गाना “करिया हाँ” रिलीज़ हो गया है। देसी तड़का म्यूज़िक और कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने इसे धूमधाम से लॉन्च किया। गाने को म्यूज़िक देने वाले हैं मशहूर जोड़ी रमीज और सोहेल।
लॉन्च इवेंट में क्षितिज कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी और पूरा माहौल उत्साह से भर गया। स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखकर लेबल ने कुछ चुनिंदा बच्चों को गिटार और नया iPhone 17 भी गिफ्ट किया।

रिलीज़ होते ही “करिया हाँ” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी मधुर धुन, दोनों सिंगर्स की गायकी और खूबसूरत वीडियो की तारीफों के पुल बंधे हुए हैं। ये गाना रमीज-सोहेल के Backstage Season 1 का हिस्सा है और अभी देसी तड़का म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
कंपनी ने बताया कि आने वाले गानों के साथ फैंस के लिए ऐसे मजेदार कॉन्टेस्ट चलते रहेंगे। तो अभी जाइए और “करिया हाँ” का जादू खुद महसूस कीजिए!





