हाल ही में शुरू हुआ नया फिक्शन शो ‘सरू’ एक ऐसी लड़की की कहानी है जो राजस्थान के खरेस गांव से है। वो अपनी पढ़ाई के लिए समाज की सोच से लड़ती है और कभी हार नहीं मानती । इस कहानी को पर्दे पर जिंदा किया है डेब्यू कर रहीं मोहक मटकर ने, जो सरू बनी हैं, और शगुन पांडे ने जो वेद का किरदार निभा रहे हैं। दोनों कलाकारों ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि गांव के माहौल और संस्कृति में पूरी तरह उतरकर अपने किरदारों को निभाया है।
शो की कहानी, इसका ट्रीटमेंट और राजस्थान की खूबसूरत लोकेशंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। और अब, पब्लिक रिव्यू सामने आ चुका है और साफ है कि ये शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हर तरफ और सोशल मीडिया पर शो को लेकर जमकर तारीफें हो रही हैं। कुल मिलाकर, ‘सरू’ ने लोगों के दिलों को छू लिया है। इतनी तारीफें मिलने के बाद मोहक और शगुन दोनों बहुत खुश और दर्शकों के शुक्रगुज़ार हैं।
सरू का किरदार निभा रहीं मोहक मटकर ने कहा, “दोस्तों, फैमिली और सोशल मीडिया पर जो मैसेज मिल रहे हैं, वो दिल को छू लेने वाले हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्हें सरू की कहानी बड़ी अपनी सी लग रही है। मटकर ने कहा आगे की कहानी और भी मज़ेदार और इमोशनल होगी। ” वेद बिड़ला का रोल निभा रहे शगुन पांडे ने कहा, “लोग वेद और सरू के रिश्ते को लेकर भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। हम आगे भी उन्हें इस कहानी से बांधे रखना चाहेंगे। ” मालूम हो कि ‘सरू’ रोज शाम साढ़े सात बजे जी टीवी पर प्रसारित है।







