Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    इंदौर में देश भर से एकत्रित हुए कसौंधन वैश्य समाज के लोग

    ShagunBy ShagunApril 25, 2025Updated:April 25, 2025 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    मध्य में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और पूर्व विधायक अशोक विजयवर्गीय तथा दाएं नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,061

    वीरेंद्र गुप्ता को मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ, कहा पद प्रतिष्ठा नहीं, परीक्षा है…

    इंदौर। श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारणी का द्वितीय शपथ विधि समारोह शुक्रवार को ड्रीम वर्ल्ड गार्डन एंड रिसॉर्ट इंदौर में संपन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर सभा का संबोधन किया तथा नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जी को संगठन के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। पूर्व विधायक अशोक विजयवर्गीय ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई और समाज के लोगों को एकजुटता का महत्व बताया। अतिथियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस समारोह में भारत के कई प्रदेशों से कसौंधन वैश्य समाज के लोग एकत्रित हुए। तीन साल पूर्व बने इस संगठन और इसके कार्यों की सराहना उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने की। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष रायपुर के संतोष गुप्ता और उनकी टीम का उत्साहवर्धन किया। क्योंकि इन्होंने अपने समाज को संगठित कर समाज के जरूरतमंद लोगों को चिंहित कर हर यथा संभव मदद की। शिक्षा, चिकित्सा और स्वावलंबन के लिए भी समाज के सैकड़ों लोगों की आर्थिक मदद इस नेतृत्व और संगठन ने की।

    https://shagunnewsindia.com/the-history-of-kasodhan-vaishyas-is-related-to-the-indus-valley-civilization/

    उप मुख्यमंत्री जी ने आगे कहा आपका यह संगठन समाज के लोगों के हितों के लिए निस्वार्थ रूप से खड़ा है। इस संगठन ने कई ऐसे कार्य किए की अन्य समाज भी इससे प्रेरणा ले सेवा कार्यों में लग सकता है। नवनियुक्ति अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का भी उत्साह वर्धन किया और सबको सीख भी दी कि पद एक दायित्व है, पद प्रतिष्ठा नहीं, परीक्षा है। इसमें सफल होने के लिए संवेदनाओं के साथ नित क्रियाशील रहना पड़ेगा।

    उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तियों से समाज बनता है, समाज से देश बनता है, व्यक्तियों से समाज की रचना अच्छी हो गई समाज ने अपने व्यक्तियों की चिंता कर ली तो दूसरे समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है और उससे देश मजबूत होता है। आर्थिक तरक्की हमारे देश को सुविधाएं उत्पन्न करा सकती हैं अगर इसमें संस्कार भी सम्मिलित हों तो यही विकास वरदान बन जाता है। जिससे खुशहाली पक्की हो जाती है।


    महान आदमी समाज के लिए जीते हैं : के पी गुप्ता

    श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के उत्तर प्रदेश के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के पी गुप्ता को बनाया गया है। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा आम आदमी अपने और अपने परिवार के लिए जीते हैं, महान आदमी समाज की भलाई और समाज की अच्छाई के लिए जीते हैं। हमे स्वयं आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ अच्छा करना है इससे बढ़कर समाज के लिए अच्छा संदेश कुछ नहीं हो सकता है। समाज से हम बहुत कुछ लेते हैं हमारी भी यह नैतिक ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि समाज को हम भी कुछ अच्छा दें। समाज के लिए शारीरिक या आर्थिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार जो भी मदद हो करनी चाहिए।


    आर्थिक संवृद्धि विकृतियां भी लाती हैं। युवा और नई पीढ़ी नशे और अपराधों की राह से बचे इसके लिए उन्हें संस्कार भी देना जरूरी है। उन्हें उनके दायित्व भी समझाना है।तब जाकर विकास वरदान बनेगा। इसलिए एकतरफ विकास और दूसरी तरफ धर्म,अध्यात्म और सनातन को भी मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने स्वच्छता को लेकर भारत की स्वर्णिम सिटी इंदौर की प्रतिष्ठा को लेकर इंदौरियत की भी बात बताई। इंदौरियत संस्कार है जो यहां के लोगों की रग रग में है और इसके लिए यहां के सबसे प्रिय नेता कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी का भी अहम योगदान है। पूरे इंदौर में 51 लाख वृक्षारोपण कर ग्रीन सिटी बनाने के कार्य में भी अहम योगदान दिया है। बंजर पितृ पर्वत को हरा भरा कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर देना प्रेरणादायक है।

    पूर्व विधायक अशोक विजयवर्गीय ने समारोह में आए कसौंधन वैश्य समाज के लोगों को एकजुटता का महत्व बताया और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि समाज सेवा के लिए उनका पूरा सहयोग किया जाएगा।

    श्री बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के नव नियुक्त पदाधिकारी :

    राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता
    राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार गुप्ता
    राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारिका गुप्ता
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रताप गुप्त
    राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद गुप्ता
    राष्ट्रीय विधिक सलाहकार यज्ञस्वरूप गुप्ता
    तथा उत्तर प्रदेश से दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के पी गुप्ता को बनाया गया।

    महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य के भी प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कई पदाधिकारियों को और महिला विंग की भी कई पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

    Shagun

    Keep Reading

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading