नई दिल्ली, 29 नवंबर 2018: कहते हैं दुनिया में एक आप ही नहीं… आप जैसे और भी हैं और यह बात यह फोटो बिलकुल सही साबित करती है, जिसमें यह दोनों जुड़वां बहने बिलकुल एक जैसी लग रहीं हैं इन्हें आप भी देखकर ताजुब्ब मान जायेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली जुड़वां बहनें अन्ना और लूसी ने और अधिक एक जैसी दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी पर 1 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए हैं। खास बात ये भी है कि दोनों एक ही ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करती हैं।
बताया जाता है कि जुड़वां बहनों ने लिप फिलर्स, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, फेशियल टैटूइंग और लेजर ट्रीटमेंट पर मोटी रकम खर्च की है। हालांकि, दोनों अब इतना अधिक मेकओवर कराने को लेकर अफसोस जाहिर करती हैं।(साभार-आज तक, फोटो: इंस्टाग्राम)







