मुंबई, 13 अक्टूबर 2018: जन्मदिन खास: अशोक कुमार का जनिम 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर में हुआ था। आपका निधन 10 दिसम्बर 2001, को मुंबई में हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। सन् 1999 में भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। ये महाराष्ट्र राज्य से थे।
बता दें कि दादामुनि अशोक कुमार वह अभिनेता थे, जो दिलीप कुमार और शम्मी कपूर जैसे सितारों के जैसे ही सुपरस्टार हुआ करते थे। दादा मुनि के नाम से मशहूर अशोक कुमार का आज 13 अक्टूबर को जन्मदिन है। आज ही के दिन अशोक कुमार का 1911 में जन्म हुआ था। लेकिन बता दें कि अशोक कुमार के जन्मदिन पर ही किशोर कुमार की मौत हुई थी, इसलिए इस गम में वह जश्न नहीं मनाते थे।


1964 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म आशीर्वाद में संगीत बसंत देसाई का था और आवाज दादामुनि अशोक कुमार की। इस गाने को भारतीय रेलवे ने अपनी 150वीं वर्षगांठ पर इस्तेमाल किया। इसके बाद यह गीत हमेशा के लिए यादगार बन गया।







