लखनऊ, 03 मई 2019: लखनऊ की राजनीति में आज फिल्म इंडस्ट्री के ग्लैमर का तड़का लगा, क्योंकि ‘दबंग’ फिल्म की सबसे चर्चित हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा ने आज महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा का प्रचार किया। लोग सोनाक्षी सिन्हा के रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में दौड़ पड़े। इस बीच लोग सोनाक्षी से ऑटोग्राफ मांगते भी दिखे।

बता दें की सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता और कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी के आने से अन्य दलों खलबली मच गयी हैं कि यदि ऐसे ही लोग सोनाक्षी की तरफ खिंचते रहें तो उनका वोट बैंक भी उनके हाथ से निकल सकता हैं!

फिलहाल इस रोड शो के दौरान महागठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा के साथ सांसद श्रीमती डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं।






