लखनऊ, 05 जून। काकोरी के सैथा गांव में पटाख़ा विस्फ़ोट में तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे, घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाएड, बम स्क्वाएड, व एटीएस जाँच करते हुए।
विस्फोट में उड़े घर के साथ मानव शरीर के अंग हवा में इतनी दूर जा गिरे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया, खेतों में गिरे इन मानव अंगो को दूर- दूर से देखने आये लोगो ने आस पास गिरे कपड़ों से पहचानने की कोशिश की।