
अब तो बेड़ा पार लगाएंगे भगवान बजरंगबली, बुक्कल नवाब की भगवान में आस्था और बढ़ी ! लखनऊ में भाजपा एमएलसी बुक्क़ल नवाब ने बिना देखे हनुमान चालिसा का पाठ करने के बाद एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। बुक्क़ल नवाब ने मुसलमानों के नेता कहे जाने वाले उन मुस्लिम नेताओं को भी चैलेंज किया कि अगर वो बिना देखे हनुमान चालिसा का पाठ कर लेंगे तो वो उनको एक लाख का इनाम देंगे। फोटो: आज़म हुसैन






